प्रदर्शन: आयु सीमा और पीजी में बी ग्रेड की शर्त लगाने के खिलाफ विद्यार्थियों का आंदोलन, फडणवीस और भुजबल को दिया मांगों का निवेदन

आयु सीमा और पीजी में बी ग्रेड की शर्त लगाने के खिलाफ विद्यार्थियों का आंदोलन, फडणवीस और भुजबल को दिया मांगों का निवेदन
  • मुख्यमंत्री फडणवीस व मंत्री भुजबल को दिया मांगों का निवेदन
  • विधायक अभिजीत वंजारी और विधायक सुधाकर अड़बाले ने विद्यार्थियों से भेंट की

डिजिटल डेस्क, नागपुर. 'महात्मा ज्योतिबा फुले रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट' (महाज्योति), नागपुर द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों के लिए 'महात्मा ज्योतिबा फुले रिसर्च फेलोशिप' (एमजेपीआरएफ) 2026 में लगाई गई शर्तों के विरोध में विद्यार्थी महाज्योति कार्यालय के सामने 9 सितंबर से बेमियादी धरने पर बैठ गए हैं। संशोधक विद्यार्थी कृति समिति की अगुवाई में यह आंदोलन चल रहा है। विद्यार्थियों ने 35 साल की आयु सीमा व स्नोतकोत्तर (पीजी) में बी ग्रेड की शर्त को तुरंत हटाने की मांग की है। सभी पात्र संशोधक विद्यार्थियों को फेलोशिप लागू करने की मांग की है।

संशोधन का काम लंबे समय तक चलने वाला, महंगा और मुश्किल होता है। सशोधकों के लिए किताबें खरीदने, फील्ड विज़िट, डेटा एनालिसिस और लैब आदि के लिए आर्थिक मदद फेलोशिप का एक ज़रूरी आधार है। विद्यार्थियों का आरोप है कि महाज्योति ने 2025 से शर्ते थोपने से रिसर्च के काम पर असर हो रहा आंदोलन को राजनीतिक, सामाजिक और अलग-अलग संगठनों से समर्थन मिल रहा है। आंदोलनकारी विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री छगन भुजबल, मंत्री पंकजा मुंडे और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार को अपनी मांगों का निवेदन दिया है। जनप्रतिनिधियों ने आंदोलनस्थल पहुंचकर अपना समर्थन जाहिर किया है।

कृति समिति की ओर से राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त कैलाश राउत को मांगों का निवेदन सौंपा गया। विधायक अभिजीत वंजारी, विधायक रोहित पवार और विधायक सुधाकर अड़बाले ने विद्यार्थियों से भेंट कर अपना समर्थन जाहिर किया। विधायक बंटी भंगड़िया और एड. अंजलि साल्वे ने भी विद्यार्थियों से से बातचीत कर उनकी मांगों को समझा। महाज्योति के प्रबंधन निदेशक मिलिंद नारिंगे को कृति समिति की तरफ से मांगों का निवेदन सौंपा गया। कृति समिति ने सभी पात्र विद्यार्थियों, जिन्होंने (नेट/सेट/पेट) पास किया है, उनका बिना की जांच के चयन करने की मांग की है।

Created On :   10 Sept 2026 7:29 PM IST

Tags

Next Story