- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर में कल निकलेगी ऐतिहासिक...
Nagpur News: नागपुर में कल निकलेगी ऐतिहासिक मारबत-बड़ग्या शोभायात्रा, तैयारियां पूरी
Nagpur News नागपुर की करीब 145 साल पुरानी ऐतिहासिक मारबत-बड़ग्या परंपरा का मुख्य जुलूस कल, 11 सितंबर को निकलेगा। तान्हा पोला के अवसर पर निकलने वाली इस भव्य शोभायात्रा को लेकर नागपुर महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। काली और पीली मारबत के साथ विभिन्न बड़ग्यों के जुलूस में बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़े -पुणे में एमपीएससी पेपर लीक विवाद के बीच एक छात्र ने की आत्महत्या, उम्मीदवारों में फैला आक्रोश
इस वर्ष मनपा की ओर से मारबत उत्सव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। जुलूस मार्ग पर कुंभारपुरा चौक, गोलीबार चौक, भारत माता चौक, शहीद चौक, टांगा स्टैंड चौक, गांधी पुतला चौक, कोतवाली चौक सहित प्रमुख स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए हैं। मार्ग पर सजावट और अन्य सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में बच्चों और किशोरों के पोषण को लेकर बनेगी जिला-स्तरीय रणनीति, बाल मोटापा और पोषण पर जोर
शोभायात्रा को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण कर प्रमुख चौक, संकरी गलियों, भीड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया है। तहसील, पंचपावली, लकड़गंज, कोतवाली और गणेशपेठ थाना क्षेत्रों से होकर जुलूस गुजरने के कारण इन इलाकों में विशेष बंदोबस्त रहेगा। नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई है।
मारबत उत्सव नागपुर की विशिष्ट लोक परंपरा है। काली और पीली मारबत के साथ बड़ग्यों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों, रोगराई और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने का संदेश दिया जाता है। जुलूस के दौरान ‘ईडा पीडा, रोगराई घेऊन जा गे मारबत’ का जयघोष भी सुनाई देता है।
यह भी पढ़े -ओबीसी की मांगों को लेकर नागपुर में बैठक, अलग मंत्रालय और जनगणना में स्वतंत्र कॉलम की मांग
Created On :   10 Sept 2026 3:47 PM IST













