जोरदार प्रदर्शन: युवक कांग्रेस का मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष को चोट, हिरासत में कार्यकर्ता, नंदनवन थाने के सामने प्रदर्शन

युवक कांग्रेस का मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष को चोट, हिरासत में कार्यकर्ता, नंदनवन थाने के सामने प्रदर्शन
  • प्रदेश अध्यक्ष मोरे को मारने का प्रयास
  • बड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया गया

Nagpur News. सामाजिक भेदभाव नहीं करने की मांग के साथ प्रदेश युवक कांग्रेस ने मोर्चा निकाला। बुधवार को केंद्र सरकार व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरोध में मोर्चा को सुरेश भट सभागृह के सामने राेका गया। पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई। इस दौरान युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे की गर्दन पर चोट लगी। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कार्यकर्ताओं ने नंदनवन थाने के सामने भी प्रदर्शन किया। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माया रहा।

बड़ा पुलिस बंदोबस्त

कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे ने उत्तराखंड के हल्दवानी में सभा ली थी। उसके बाद सभास्थल का कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया। इस मामले को लेकर कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि आरएसएस के विचार देश में सामाजिक भेदभाव बढ़ानेवाले है। मनुस्मृति ग्रंथ ने सामाजिक भेद की व्यवस्था लागू की थी। वर्तमान सरकार भी उसी व्यवस्था को लागू करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के आव्हान पर प्रदेश युवक कांग्रेस ने आरएसएस और सरकार के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा की। कहा गया था कि संघ मुख्यालय व संविधान चौक पर मोर्चा ले जाया जाएगा। लिहाजा, पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया। मोर्चा को संघ मुख्यालय जाने की अनुमति नहीं दी गई। मोर्चा एनआईटी कर्मचारी सभागृह नंदनवन से निकला था। उसमें प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे, प्रदेश प्रभारी नवजोतसिंह संधु, रौनक चौधरी, अक्षय हेटे, अनुराग भोयर, कपिल ढोके, सैयद आफरीन हुसैन, आमिर अब्दुल सलीम, सुशांत लोखंडे सहित अन्य पदाधिकारी सहभागी थे। पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की के बाद कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष मोरे को मारने का प्रयास

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अारोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे को पुलिस ने मारने का प्रयास किया। हेलमेट पहले दो-तीन पुलिस कर्मचारियों ने मोरे का गला दबाया। बाद में मोरे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्यकर्ताओं ने नंदनवन पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन कर प्रदेश अध्यक्ष मोरे से धक्कामुक्की करनेवाले पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया गया कि शांतपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस ने मनमानी की। घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज , वीडियो रिकार्डिंग व अन्य प्रमाणों की जांच कर संपूर्ण प्रकरण की जांच की मांग की गई।

Created On :   9 Sept 2026 9:05 PM IST

Tags

Next Story