कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: पहली बार अहमदाबाद में खेला जाएगा कबड्डी का महाकुंभ, 400 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, खेले जाऐंगे कुल 62 मुकाबले

पहली बार अहमदाबाद में खेला जाएगा कबड्डी का महाकुंभ, 400 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, खेले जाऐंगे कुल 62 मुकाबले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार अहमदाबाद में होने जा रहा है। बुधवार (21 अक्टूबर) को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चैंपियनशिप का औपचारिक ऐलान किया गया। टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को होगा।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में 13 देश हिस्सा ले रहे हैं। उनके बीच कुल 62 मैच खेले जाएंगे। 400 से ज्यादा खिलाड़ी अपना दम दिखाऐंगे। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की कप्तानी सुरजीत सिंह करेंगे। निधि शर्मा महिला टीम की कमान संभालेंगी। बता दें, चैंपियनशिप कराने का मुख्य उद्देश्य कबड्डी को 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेल) में शामिल कराना है।

कितने देश ले रहे हिस्सा?

पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारत के आलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, नाइजीरिया, केन्या, तंजानिया, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, युगांडा, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया हिस्सा लेंगे। 30 अक्टूबर को पुरुष और महिला वर्ग दोनों के सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने AKFI के सचिव जितेंद्र प्राण सिंह ठाकुर के हवाले से लिखा, "अहमदाबाद में पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करना भारतीय कबड्डी के लिए गर्व की बात है।"

प्रो कबड्डी के आधिकारिक पेज से निधि शर्मा का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने कहा, "हमें अच्छा लग रहा है कि ये इंडिया में हो रहा है। हमारे लिए चैलेंज है, सिर्फ 3 सीनियर प्लेयर हैं और बाकी सभी जूनियर प्लेयर हैं।

Created On :   22 Oct 2026 8:34 PM IST

Tags

Next Story