जहीर इकबाल ने पढ़ा सोनाक्षी सिन्हा का राशिफल, शेयर किया मजेदार वीडियो

जहीर इकबाल ने पढ़ा सोनाक्षी सिन्हा का राशिफल, शेयर किया मजेदार वीडियो
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति जहीर इकबाल उनका राशिफल पढ़ते नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति जहीर इकबाल उनका राशिफल पढ़ते नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "पति जहीर इकबाल मेरा राशिफल पढ़ रहे हैं। मुझे लगता है कि उनका सप्ताह इतना अच्छा नहीं जाने वाला है।"

इस वीडियो में जहीर कार में बैठे हुए अपने फोन पर सोनाक्षी सिन्हा का राशिफल पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जहीर सोनाक्षी को जून गर्ल बताते हुए कहते हैं कि हंसी, नाटकीय पल और लगातार सवाल-जवाब उनकी पत्नी की पहचान है। वह पूरे दिल से प्यार करती है और बदले में खुलकर प्यार की उम्मीद रखती है। सोनाक्षी के बारे में बताते हुए जहीर आगे कहते हैं, "उसे पसंद हैं लंबे फोन कॉल, सरप्राइज, इमोशनल करने वाली बातें, भरोसा और सकारात्मकता। यही है उसकी जून गर्ल की पहचान।"

यह सुनकर सोनाक्षी सिन्हा उनसे कहती हैं, "तुम इतने अजीब क्यों हो?"

इस पर जहीर कहते हैं, "मैं तुम्हें जानता हूं। मैं जानता हूं जून गर्ल्स कैसी होती हैं, प्यारी पत्नी।"

यह वीडियो दोनों के प्यारे रिश्ते की झलक पेश करता है। दोनों अक्सर ऐसी प्यारी नोक-झोंक वाली वीडियो शेयर करते रहते हैं।

कुछ दिन पहले जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के बॉलीवुड में 15 साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट के साथ जश्न मनाया था। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, "फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे करने की बधाई! 15 साल की शानदार यात्रा, बेबी। इस दुनिया में मुझसे अधिक कोई तुम पर गर्व नहीं कर सकता। ये तो सिर्फ शुरुआत है। बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट वाइफ हमेशा के लिए।"

इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी उन्हें धन्यवाद देते हुए कमेंट किया था कि वे भी उनसे बहुत प्यार करती हैं।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून, 2024 को शादी की थी। मुंबई में सोनाक्षी के घर पर हुई यह शादी एक निजी समारोह था, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। बाद में एक भव्य रिसेप्शन दिया गया था, जिसमें फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं थीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Sept 2025 5:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story