पेइचिंग में वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा चीन

पेइचिंग में वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा चीन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 22 सितंबर को कहा कि पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन की 30वीं वर्षगांठ पर, चीन जल्द ही पेइचिंग में एक बार फिर वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। चीन दुनिया के विभिन्न देशों के साथ मिलकर महिलाओं के सर्वांगीण विकास की नई प्रक्रिया को गति देने और वैश्विक महिला कार्य के विकास में एक नया अध्याय लिखने को तैयार है।

बीजिंग, 22 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 22 सितंबर को कहा कि पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन की 30वीं वर्षगांठ पर, चीन जल्द ही पेइचिंग में एक बार फिर वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। चीन दुनिया के विभिन्न देशों के साथ मिलकर महिलाओं के सर्वांगीण विकास की नई प्रक्रिया को गति देने और वैश्विक महिला कार्य के विकास में एक नया अध्याय लिखने को तैयार है।

उस दिन आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीनी प्रवक्ता ने कहा कि तीस साल पहले संयुक्त राष्ट्र का चौथा विश्व महिला सम्मेलन पेइचिंग में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। पेइचिंग विश्व सम्मेलन की स्मृति में और पेइचिंग घोषणापत्र एवं कार्य मंच के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए, दस साल पहले चीन सरकार और संयुक्त राष्ट्र महिला ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी की थी। पांच साल पहले, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2025 में फिर से वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव पेश किया।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक स्तर पर, 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अभी पाँच वर्ष शेष हैं। वैश्विक महिला कार्य के सामने कठिन चुनौतियां और अपार अवसर दोनों मौजूद हैं। लैंगिक समानता और महिलाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने में, चीन एक समर्थक और एक अभ्यासकर्ता दोनों है। चीन में महिलाओं के कार्य का बड़ा विकास हो रहा है और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चीन दुनिया के विभिन्न देशों के साथ मिलकर महिलाओं के सर्वांगीण विकास की नई प्रक्रिया को गति देने और वैश्विक महिला मुद्दे के विकास में एक नया अध्याय लिखने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Sept 2025 5:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story