मां के जन्मदिन पर भावुक हुईं 'रामायण' फेम दीपिका चिलखिया

मां के जन्मदिन पर भावुक हुईं रामायण फेम दीपिका चिलखिया
रामानंद सागर की रामायण से घर-घर फेमस होने वाली अदाकारा दीपिका चिखलिया को फैंस मां सीता के रूप में जानते हैं। आज भी उन्हें उनके इसी किरदार के लिए जाना जाता है।

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। रामानंद सागर की रामायण से घर-घर फेमस होने वाली अदाकारा दीपिका चिखलिया को फैंस मां सीता के रूप में जानते हैं। आज भी उन्हें उनके इसी किरदार के लिए जाना जाता है।

एक्ट्रेस इन दिनों सीरियल में ठकुराइन का रोल करने के साथ-साथ फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रही हैं, लेकिन इसी बीच दीपिका ने अपनी स्वर्गीय मां को याद किया है और उनके जन्मदिन पर भावुक पोस्ट भी लिखा है।

दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और रोजाना कुछ न कुछ पोस्ट करती हैं। अब उन्होंने एआई की मदद से अपनी बचपन की फोटोज को आज की दीपिका से मिलवाया है और कैप्शन में अपनी मां को याद किया है। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, "अपने छोटे रूप से मिलना, अपने बचपन, अपने स्कूल, अपने माता-पिता, अपने भाई-बहनों की सभी यादें वापस पाना... मां... आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं, मुझे पता है कि आप एक बेहतर जगह पर हैं, आपको प्यार और शांति मिले।"

इससे पहले उन्होंने एआई की मदद से अपने माता-पिता की भी नई फोटो बनाई थी और पितृ पक्ष में उनकी मुक्ति की कामना की थी।

फैंस भी एक्ट्रेस का पोस्ट देखकर भावुक हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बचपन में आप कितनी प्यारी लगती थीं और आज भी उतनी ही प्यारी लगती हैं। आपकी मां जहां होंगी, सुख से होंगी।"

बता दें कि दीपिका चिखलिया की मां का निधन 12 सितंबर 2020 को हुआ था। मां के निधन की जानकारी खुद दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी और दुख व्यक्त किया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की फिल्म 'बिटिया दुर्गा माई' के ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस दीपिका ने किया है और फिल्म में निसार खान, श्रुति राव, नीलम पांडे और विनोद मिश्रा हैं। फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो फिल्म में श्रुति राव एक ऐसी लड़की का रोल प्ले कर रही हैं, जो दुर्गा मां की भक्त है। मां दुर्गा की भी श्रुति राव पर असीम कृपा है, लेकिन शादी के बाद सब कुछ बदल जाता है। श्रुति राव के ससुराल वाले उनकी भक्ति का विरोध करते हैं और उनकी भक्ति को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचते हैं, लेकिन मां दुर्गा खुद आकर अपनी भक्त की मदद करती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2025 11:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story