बिहार चुनावः पीके की जन सुराज पार्टी ने कटोरिया सीट से सलोमी मुर्मू को बनाया उम्मीदवार

बिहार चुनावः पीके की जन सुराज पार्टी ने कटोरिया सीट से सलोमी मुर्मू को बनाया उम्मीदवार
बिहार में विधानसभा चुनाव के शंखनाद के साथ ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों के नामों का ऐलान कर रहे हैं।

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में विधानसभा चुनाव के शंखनाद के साथ ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों के नामों का ऐलान कर रहे हैं।

इस क्रम में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बांका जिले की कटोरिया विधानसभा सीट से सलोमी मुर्मू को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।

पटना में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उन्हें चुनाव चिन्ह सौंपा।

उम्मीदवार घोषित होने के बाद सलोमी मुर्मू ने कहा कि कटोरिया ही नहीं, पूरे बिहार की जनता बदलाव चाहती है। वे विकास और सम्मान की राजनीति को गांव-गांव पहुंचाएंगी।

सलोमी ने कहा कि जनता अब परंपरागत पार्टियों के खोखले वादों से तंग आ चुकी है और जन सुराज को एक उम्मीद के तौर पर देख रही है।

उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के समर्थन से चुनाव जीतकर प्रशांत किशोर के विचारों को आगे बढ़ाएंगी। प्रेस वार्ता में अनिल गौतम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सलोमी को शुभकामनाएं दीं और कटोरिया में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

वहीं, पार्टी ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. संतोष सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें भी बुधवार को पार्टी सिंबल दिया गया। वह जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा डॉ. संतोष सिंह ने भागलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।

भाजपा ने तारापुर से उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनावी समर में उतारा है। ऐसे में तारापुर का मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। इससे पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को चुनाव लड़ने को लेकर चुनौती दी थी।

वहीं, प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। फिलहाल वे पार्टी में इसी भूमिका में रहेंगे, जिसे अभी निभा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Oct 2025 8:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story