बिहार नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत, दो चुनावी सभाओं में संबोधन

बिहार  नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत, दो चुनावी सभाओं में संबोधन
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार से अपने चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत वे उत्तर बिहार के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिले मुजफ्फरपुर से कर रहे हैं।

पटना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार से अपने चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत वे उत्तर बिहार के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिले मुजफ्फरपुर से कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सबसे पहले मीनापुर जा रहे हैं, जहां मीनापुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करना है। इस सभा में जदयू सहित एनडीए के अन्य घटक दलों के नेता और विधानसभा प्रत्याशी की मौजूदगी भी है।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे और आगामी चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे।

मीनापुर की सभा के बाद मुख्यमंत्री कांटी पहुंचेंगे, जहां वे दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांटी की सभा में भी एनडीए के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। नीतीश कुमार आज कुल दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों सभाओं के बाद वे शाम करीब पांच बजे पटना लौट आएंगे।

जेडीयू की मुजफ्फरपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत को एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि मीनापुर और कांटी उत्तर बिहार की राजनीति में अहम सीटें मानी जाती हैं। इन दोनों सभाओं को पार्टी के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है।

जेडीयू अब धीरे-धीरे अपना प्रचार अभियान अन्य जिलों तक फैलाएगी। आने वाले दिनों में सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में भी बड़ी चुनावी सभाएं आयोजित की जाएंगी। जेडीयू ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, संजय झा और अशोक चौधरी जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

इस बीच, 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। वे सबसे पहले बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद समस्तीपुर और बेगूसराय में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित कर एनडीए के प्रचार अभियान की अगुवाई करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Oct 2025 2:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story