केंद्र में 11 वर्षों से एनडीए की सरकार, बिहार को क्या मिला मृत्युंजय तिवारी

केंद्र में 11 वर्षों से एनडीए की सरकार, बिहार को क्या मिला मृत्युंजय तिवारी
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि बिहार की जनता अगली सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनाएगी। इस बार डबल इंजन सरकार की विदाई तय है। आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

पटना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि बिहार की जनता अगली सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनाएगी। इस बार डबल इंजन सरकार की विदाई तय है। आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से सत्ता में हैं और लंबे समय से मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं, जबकि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 11 वर्षों से सत्ता में है। तिवारी ने सवाल उठाया कि इतने वर्षों में बिहार को क्या मिला? राज्य में बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई और पलायन क्यों बढ़ रहा है? जनता अब हर पाई का हिसाब मांगेगी।

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के बीच जा रहे हैं, लेकिन जनता उनसे नाराज है और जवाब मांग रही है। नीतीश कुमार बिहार की जनता को जवाब नहीं दे सकते हैं। महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने कहा कि अगर टिकट नहीं मिलता, तो आरोप-प्रत्यारोप तो लगते ही हैं, लेकिन सभी को जमीनी हकीकत को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन बहुत मजबूत है और बिहार विधानसभा चुनाव पर देश-दुनिया की नजरें टिकी हैं।

तिवारी ने दावा किया कि अगर बिहार चुनाव में हम जीत हासिल करते हैं, तो केंद्र की एनडीए सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इस महासंग्राम में सभी सहयोगी दलों का साथ जरूरी है।

उन्होंने तेजस्वी यादव की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तेजस्वी यादव सभी सहयोगी दलों का ध्यान रख रहे हैं। इसके साथ ही तिवारी ने जन सुराज पार्टी को भाजपा की बी टीम बताया।

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित कराए जाएंगे। तिवारी ने विश्वास जताया कि महागठबंधन एकजुट होकर इस चुनाव में मजबूती से लड़ेगा और जनता का समर्थन हासिल करेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Oct 2025 4:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story