पवन सिंह का छठ गीत 'छठी माई के आस' रिलीज, इमोशनल हुए फैंस

पवन सिंह का छठ गीत छठी माई के आस रिलीज, इमोशनल हुए फैंस
भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह सिर्फ विवादों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी मधुर आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। सिंगर की आवाज में गाए गए भक्ति गीत सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह सिर्फ विवादों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी मधुर आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। सिंगर की आवाज में गाए गए भक्ति गीत सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

उनका ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ सबसे ज्यादा सुना जाने वाला छठ गीत है। अब छठ पर्व से पहले सिंगर ने नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसे सुनकर दर्शक भी इमोशनल हो गए हैं।

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का नया छठ गीत 'छठी माई के आस' रिलीज हो गया है, जिसमें सिंगर के साथ फीमेल सिंगर पलक मुच्छल ने अपनी प्यारी आवाज दी है।

गीत में पवन सिंह, आंचल मुंजाल और नेहा पाठक को फीचर किया गया है, जिसमें आंचल मुंजाल छठ का व्रत रख रही हैं। लेकिन, उनके पति की तबीयत अचानक खराब हो जाती है। गीत में यही दिखाया गया है कि पति के लिए कैसे आंचल व्रत रखती हैं और छठी मईया उनकी मनोकामना पूरी करती हैं।

इसके लिरिक्स बहुत इमोशनल हैं और पवन सिंह की आवाज ने गीत में जान डाल दी है। फैंस भी गीत को सुनकर इमोशनल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जय छठी मैया… बहुत भावपूर्ण और दर्द भरा छठ गीत… सुपर हिट है बॉस।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "पवन सिंह छठी मईया का खास आशीर्वाद आप पर है, तभी उन्होंने इतनी प्यारी आवाज आपको दी है।"

गीत के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्ट छोटे बाबा बसाही ने किया है। गाने को डीआरजे रिकॉर्ड पर रिलीज किया गया है।

पवन सिंह के छठ गीतों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और हर साल सिंगर नए गीत भी रिलीज करते हैं। उनके अब तक 'जोड़े-जोड़े फलवा', 'जय छठी मईया', 'घटिये स्वर्ग लागेला', 'ओरिए ओरिए मधु चुवे' और 'उगी सूरज देव' जैसे कई गीत रिलीज हो चुके हैं।

सिंगर हाल ही में रियलिटी शो राइज एंड फॉल का हिस्सा थे। लेकिन, उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Oct 2025 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story