पंजाब में केजरीवाल के आलीशान बंगले पर स्वाति मालीवाल बोलीं, सरकारी संपत्ति पर कब्जा करना अपराध

पंजाब में केजरीवाल के आलीशान बंगले पर स्वाति मालीवाल बोलीं, सरकारी संपत्ति पर कब्जा करना अपराध
राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। मालीवाल ने शनिवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से पोस्ट करते हुए पंजाब में शीशमहल 2.0 बनाने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएनएस)। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। मालीवाल ने शनिवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से पोस्ट करते हुए पंजाब में शीशमहल 2.0 बनाने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएनएस)। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। मालीवाल ने शनिवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से पोस्ट करते हुए पंजाब में शीशमहल 2.0 बनाने का आरोप लगाया।

स्वाति मालीवाल ने 'एक्स' पर लिखा, चंडीगढ़ में शीशमहल सिर्फ केजरीवाल का नहीं है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का भी है। मनीष सिसोदिया सेक्टर 39 के बंगला नंबर 960 में, जबकि सत्येंद्र जैन सेक्टर 39 के बंगला नंबर 926 में रहते हैं।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि इसके अलावा चंडीगढ़ में दिल्ली से आए कई लोगों को रहने के लिए आलीशान बंगले पंजाब सरकार ने दिए हैं। सरकारी संपत्ति पर इस तरह अवैध कब्जा करके बैठना एक अपराध है।

यह पहली बार नहीं है जब मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर सरकारी धन का इस्तेमाल आलीशान जीवनशैली पर खर्च करने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी उन्होंने शुक्रवार को अपने एक आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में दावा किया था कि दिल्ली का शीशमहल खाली होने के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीशमहल तैयार करवा लिया है।

मालीवाल के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में मुख्यमंत्री कोटे की 2 एकड़ में फैली सात सितारा सरकारी कोठी अब अरविंद केजरीवाल को आवंटित की गई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल अब सरकारी हेलीकॉप्टर और प्राइवेट जेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अपने आधिकारिक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "केजरीवाल अंबाला जाने के लिए घर के सामने से सरकारी हेलीकॉप्टर में बैठे, फिर अंबाला से पंजाब सरकार का प्राइवेट जेट उन्हें पार्टी के काम से गुजरात ले गया।"

मालीवाल ने तंज कसते हुए कहा था कि पूरी पंजाब सरकार अब एक आदमी की सेवा में लगी हुई है।

शीशमहल विवाद सबसे पहले दिल्ली में तब सामने आया था, जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास की मरम्मत और साज-सज्जा पर कई करोड़ रुपए खर्च किए जाने का मामला सार्वजनिक हुआ। उस समय विपक्ष ने केजरीवाल सरकार को भ्रष्टाचार और दिखावे की राजनीति का प्रतीक बताया था।

--आईएनएस

वीकेयू/वीसी

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Nov 2025 5:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story