बिहार की समझदार जनता ने राहुल गांधी समेत महागठबंधन को दंड दिया राम कदम

बिहार की समझदार जनता ने राहुल गांधी समेत महागठबंधन को दंड दिया राम कदम
महाराष्ट्र से भाजपा नेता राम कदम ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। राम कदम ने कहा कि बिहार की समझदार जनता ने राहुल गांधी समेत पूरे महागठबंधन को दंड देने का काम किया है।

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र से भाजपा नेता राम कदम ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। राम कदम ने कहा कि बिहार की समझदार जनता ने राहुल गांधी समेत पूरे महागठबंधन को दंड देने का काम किया है।

रविवार को मुंबई में आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को अंदाजा नहीं था कि जिस छल और झूठ का वो शोर मचा रहे हैं, उसका उल्टा असर होगा, क्योंकि देश की जनता अब जाग चुकी है। उन्हें साफ समझ आ गया है कि क्या सच है और क्या झूठ।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा था, "मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।"

भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि पूरे विपक्ष ने बिहार और पूरे देश में भ्रम फैलाने की कोशिश की। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने संविधान को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की थी। उस समय वे सफल हुए और कहीं न कहीं उनके दिलो-दिमाग में यह बात बैठ गई कि फिर से भ्रम फैलाने से जनता बहक सकती है। लेकिन यह सोशल मीडिया का युग है, आजकल स्कूल जाने वाले बच्चे होशियार हैं। देश की जनता को मूर्ख समझने का प्रयास राहुल गांधी और विपक्ष के नेता ने किया। इसका जवाब जनता ने दंड देकर दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए को जीत मिली। यह तपस्या की जीत है, पीएम मोदी की सोच सक्षम नेतृत्व की जीत है। सत्ता पक्ष में होने के बावजूद हमारी मंशा साफ है कि बिहार को आगे लेकर जाना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Nov 2025 11:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story