चार नई श्रम संहिताएं बेहतर वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कामगारों का कल्याण सुनिश्चित करेंगी भारतीय मजदूर संघ
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। चार नई श्रम संहिताओं से बेहतर वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कामगारों का कल्याण सुनिश्चित होगा। इससे हर श्रमिक को समय पर वेतन मिलने में मदद मिलेगी। यह जानकारी भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के सचिव जीसी आर्या ने रविवार को दी।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए जीसी आर्या ने कहा कि यह चार नई श्रम संहिता ऐतिहासिक हैं। इससे 'विकसित भारत 2047' विजन में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की साझेदारी सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही, सामाजिक सुरक्षा बढ़ने से मजबूरों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
छत्तीसगढ़ के धमतरी में आईएएनएस से बातचीत करते हुए नंद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में नए श्रम कानूनों को लागू कर दिया। इनसे देशभर के 40 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों के जीवन में बदलाव आने की उम्मीद है। चार नई श्रम संहिताएं बेहतर वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कामगारों का कल्याण सुनिश्चित करेंगी। इनमें हर कामगार को समय पर न्यूनतम वेतन की गारंटी है, जिससे देरी, मनमानी और शोषण की गुंजाइश खत्म होगी।
ढालवेंद्र साहू ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण कदम है। नए कानून न्यूनतम वेतन की गारंटी देता है और यकीनन इस कानून से मजदूरों का शोषण रुकेगा। साथ ही इस नए कानून से महिला श्रमिकों को बराबरी का दर्जा मिलेगा, जिससे उन्हें समान वेतन पाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त ओवरटाइम पर दोगुने वेतन से मजदूरों की आमदनी बढ़ेगी।
रुद्र प्रताप साहू ने कहा कि पीएम मोदी के इस कदम से करोड़ों मजदूरों के जीवन स्तर में काफी सुधार आएगा और मजदूर अब समृद्ध होंगे। इसके साथ ही अब ओवरटाइम करने पर मजदूरी भी डबल मिलेगी। इससे मजदूरों को उनका हक मिल पाएगा, जबकि पहले कई मजदूरों का कार्यस्थल पर शोषण होता था। लोगों का कहना है कि सरकार के नए श्रम कानून मजदूरों और देश के विकास में क्रांतिकारी कदम साबित होगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 Nov 2025 9:02 PM IST












