हुआंगयान द्वीप में पारिस्थितिकी पर्यावरण की रिपोर्ट जारी की

हुआंगयान द्वीप में पारिस्थितिकी पर्यावरण की रिपोर्ट जारी की
चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर वर्ष 2025 में हुआंगयान द्वीप में समुद्री पारिस्थितिकी पर्यावरण स्थिति के सर्वेक्षण और मूल्यांकन की रिपोर्ट जारी की गई।

बीजिंग, 28 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर वर्ष 2025 में हुआंगयान द्वीप में समुद्री पारिस्थितिकी पर्यावरण स्थिति के सर्वेक्षण और मूल्यांकन की रिपोर्ट जारी की गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हुआंगयान द्वीप में समुद्री पर्यावरण की गुणवत्ता लगातार बेहतरीन बनी है। समुद्री जल की गुणवत्ता और समुद्री तलछट की गुणवत्ता का स्तर पहली श्रेणी पर कायम रहा। वहीं, मछली के नमूनों में भारी धातुओं और पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बन जैसे प्रदूषकों की अवशिष्ट राशि मूल्यांकन मानक की सीमा से नीचे है। समुद्री जल, समुद्री तलछट और मछली के नमूनों में साइनाइड नहीं पाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हुआंगयान द्वीप में मूंगा-चट्टान की पारिस्थितिक व्यवस्था स्वस्थ और स्थिर रही। जीवित कोरल का औसत कवरेज 29.8 प्रतिशत है और रीफ जीवन की विविधता समृद्ध है। मूंगा-चट्टान से जुड़ी कोई बीमारी नहीं पाई गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हुआंगयान द्वीप में प्राकृतिक पारिस्थितिक व्यवस्था की विविधता, स्थिरता और निरंतरता बेहतर है। यह दक्षिण चीन सागर में समुद्री जीवन के लिए अहम आवास और आश्रय दे सकता है और वैश्विक जलवायु परिवर्तन व पर्यावरणीय बदलाव का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Nov 2025 5:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story