विश्व इंटरनेट सम्मेलन का डिजिटल रेशम मार्ग विकास मंच उद्घाटित
बीजिंग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व इंटरनेट सम्मेलन के तत्वावधान में चीन के शैनशी प्रांतीय सरकार के आयोजन में वर्ष 2026 विश्व इंटरनेट सम्मेलन का डिजिटल रेशम मार्ग विकास मंच बुधवार को शीआन शहर में उद्घाटित हुआ।
बताया जाता है कि 52 देशों व क्षेत्रों और 7 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के करीब 800 प्रतिनिधि मंच में उपस्थित हुए। यह लगातार तीसरा साल है कि विश्व इंटरनेट सम्मेलन ने डिजिटल रेशम मार्ग विकास मंच की मेज़बानी की है।
वर्तमान मंच का विषय है, रेशम मार्ग पर जानकारी साझा करें और डिजिटल भविष्य की ओर बढ़ें- साइबरस्पेस में साझा भविष्य वाले समुदाय का संयुक्त निर्माण करें। सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और शोध समुदाय से आए दुनिया भर के प्रतिनिधियों ने व्यापक विषयों पर चर्चा की, जिसमें "सिल्क रोड ई-कॉमर्स" सहयोग व विकास, बुद्धिमान एजेंटों का सहयोगात्मक नवाचार विकास, डिजिटल व बुद्धिमान युग में सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण व विरासत और डिजिटल व बुद्धिमान स्वास्थ्य आदि शामिल हैं।
मंच में विभिन्न जगतों के मेहमानों ने डिजिटल और बुद्धिमान तकनीक के नवाचार विकास, डिजिटल बुनियादी संस्थापनों के अंतर्संबंध और डिजिटल सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान व आपसी सीख पर विचार-विमर्श किया। इससे बेल्ट एंड रोड के साझेदार देशों के बीच सहमति और सहयोग बढ़ाया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 July 2026 9:22 PM IST












