अंतरराष्ट्रीय: छंग्तू में शुरू हुए 12वें विश्व खेल

छंग्तू में शुरू हुए 12वें विश्व खेल
7 अगस्त 2025 को 12वें विश्व खेल चीन के सछ्वान प्रांत के छंग्तू में शुरू हुए। स्टेट काउंसलर छेन यिछिन ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और इसकी शुरुआत की घोषणा की।

बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)। 7 अगस्त 2025 को 12वें विश्व खेल चीन के सछ्वान प्रांत के छंग्तू में शुरू हुए। स्टेट काउंसलर छेन यिछिन ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और इसकी शुरुआत की घोषणा की।

रात के आसमान के नीचे, छंग्तू थ्यानफू अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर रोशनी से जगमगा रहा था। रात 8:00 बजे, विश्व खेलों का उद्घाटन समारोह शुरू हुआ और 116 देशों और क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने मधुर संगीत की धुन पर आयोजन स्थल में प्रवेश किया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री ने एक वीडियो संबोधन दिया, और छंग्तू विश्व खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष और चीन के खेल सामान्य प्रशासन के निदेशक काओ ज़ितान और अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघ की अध्यक्ष जोस पेरुरेना ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

रात 9:20 बजे, छेन यिछिन ने 2025 में छंग्तू में होने वाले 12वें विश्व खेलों के उद्घाटन की घोषणा की जिसका दर्शकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय विश्व खेल संघ द्वारा आयोजित विश्व खेल, गैर-ओलंपिक खेलों में सबसे बड़ा और उच्चतम स्तर का अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जो हर चार साल में आयोजित होता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2025 4:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story