अंतरराष्ट्रीय: जापान के वर्ष 2025 रक्षा श्वेत पत्र पर चीन का रुख

जापान के वर्ष 2025 रक्षा श्वेत पत्र पर चीन का रुख
चीनी प्रतिरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता च्यांग पिन ने जापान सरकार द्वारा जारी वर्ष 2025 रक्षा श्वेत पत्र के बारे में संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।

बीजिंग, 16 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी प्रतिरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता च्यांग पिन ने जापान सरकार द्वारा जारी वर्ष 2025 रक्षा श्वेत पत्र के बारे में संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।

इस मौके पर च्यांग पिन ने कहा कि जापान अपने सैन्य नियंत्रण को ढीला करने का बहाना ढूंढने के लिए झूठी कहानी गढ़ रहा है। जापान ने 'चीन से खतरे' को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और चीन के अंदरूनी मामलों में धृष्ठतापूर्वक हस्तक्षेप किया। चीन इस पर असंतुष्ट है और इसका कड़ा विरोध करता है। चीन ने जापान के सामने गंभीरता से यह मामला उठाया है।

च्यांग पिन ने कहा कि इस साल चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध व विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ है और थाइवान की जापान के अधिकृत क्षेत्र से चीन में वापस लौटने की 80वीं वर्षगांठ भी है।

वर्ष 1945 में थाइवान की चीन में वापसी द्वितीय विश्व युद्ध की जीत की उपलब्धि और युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चीन जापान से इतिहास से सीखकर चीन पर कालिख और आरोप बंद करने का आग्रह करता है। जापान को चीन के साथ संपन्न चार राजनीतिक दस्तावेजों के सिद्धांत और थाइवान मुद्दे पर अपने वचन का पालन करना होगा, ताकि ठोस कार्रवाई से चीन-जापान संबंधों का स्वस्थ व सतत विकास बढ़ाया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 July 2025 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story