महिला प्रीमियर लीग 2026 बीसीसीआई ने किया ऐलान, 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा आयोजन

महिला प्रीमियर लीग 2026 बीसीसीआई ने किया ऐलान, 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा आयोजन
महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए गुरुवार को दिल्ली में हो रही नीलामी से पहले बीसीसीआई ने सीजन के कार्यक्रम को लेकर अहम ऐलान किया है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए गुरुवार को दिल्ली में हो रही नीलामी से पहले बीसीसीआई ने सीजन के कार्यक्रम को लेकर अहम ऐलान किया है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा।

बीसीसीआई के मुताबिक अगले सीजन के मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा।

नवी मुंबई पिछले कुछ सालों में महिला अंतरराष्ट्रीय मैचों और महिला प्रीमियर लीग के लिए बेहद अहम वेन्यू के रूप में उभरा है, लेकिन वडोदरा में होने वाले मैच निश्चित रूप से उस क्षेत्र के लोगों के लिए रोमांच पैदा करेंगे।

महिला प्रीमियर लीग 2026 लीग का चौथा सीजन होगा। लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी।

पिछले तीन सीजन में 2 बार मुंबई इंडियंस चैंपियन रही है, जबकि तीनों ही सीजन में दिल्ली कैपिटल्स उप उपविजेता रही है।

2023 में खेले गए पहले सीजन में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विजेता बनी थी। 2024 में नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विजेता बनी थी। 2024 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता।

2026 सीजन से पहले नीलामी है। नीलामी के बाद सभी टीमों का स्वरूप पूरी तरह बदला हुआ दिखेगा। दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज को नया कप्तान मिलेगा। लगातार तीन बार फाइनल में पहुंचाने वाली कप्तान मैग लेनिंग को टीम ने रिलीज कर दिया था। वहीं, यूपी वॉरियर्ज ने भी दीप्ति शर्मा को रिलीज कर दिया था। ये भी देखना दिलचस्प होगा कि लगातार तीन साल दिल्ली और यूपी के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों खिलाड़ी अगले सीजन में किस टीम की तरफ से खेलती हुई नजर आएंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Nov 2025 4:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story