राजनीति: भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का बिहार नेतृत्व करेगा धर्मेंद्र प्रधान

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का बिहार नेतृत्व करेगा  धर्मेंद्र प्रधान
पटना के ज्ञान भवन में आयोजित यूथ ऑफ बिहार 2047 स्टूडेंट कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का नेतृत्व बिहार करेगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आगे आएं और इस जिम्मेदारी को संभालें।

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित यूथ ऑफ बिहार 2047 स्टूडेंट कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का नेतृत्व बिहार करेगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आगे आएं और इस जिम्मेदारी को संभालें।

उन्होंने कहा कि बिहार इसके पहले भी नेतृत्व करता रहा है। यहां 20 साल से एनडीए की सरकार है। आज एनडीए बिहार और देश को आगे ले जाने के लिए कार्य कर रहा है। अब बिहार के युवा नेतृत्व की जिम्मेदारी है कि वह इसे आगे ले जाए।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज गरीब देश भारत की ओर देख रहे हैं। उन्हें भारत से उम्मीद है। देश में नया वातावरण बना है, रोज नवाचार हो रहे हैं। भारत के नौजवान अब सपने देखने लगे हैं, अब वे नौकरी देने वाले बन रहे हैं। तकनीक को माध्यम बनाकर अब बिहार के युवा आगे आने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि आज यहां के युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार युवा, किसान, महिला और गरीबों के प्रति समर्पित है। देश के नौजवानों की ताकत तेजी से आगे बढ़ रही है। युवा खेल, नाटक, संगीत और विज्ञान में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आपातकाल के दौरान शुरू हुए जेपी आंदोलन की भी चर्चा की और कहा कि इसी गांधी मैदान से उसकी शुरुआत हुई थी। अब नौजवानों की भूमिका बदली है, लेकिन लक्ष्य नहीं बदला है। भारत के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी।

उन्होंने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस आज गलत बयानबाजी कर लोगों को बरगलाकर अराजकता फैलाना चाहते हैं। वे पता लगाएं कि बिहार में वोट चोरी किसने की? इन लोगों ने पिछले दिनों बंदूक और बम से गरीबों का वोट चोरी किया, वहीं, आज संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे हैं। यह देश कोई धर्मशाला नहीं है।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि इस देश में बांग्लादेशियों को वोट देने का अधिकार नहीं मिल सकता है। यहां की सुविधाओं पर सिर्फ देश के लोगों का अधिकार है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Aug 2025 6:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story