ईरानी कप विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया पर 224 रन की बढ़त बनाई

ईरानी कप विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया पर 224 रन की बढ़त बनाई
विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम, नागपुर में खेले जा रहे ईरानी कप मुकाबले में विदर्भ ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक रेस्ट ऑफ इंडिया पर 224 रन की बढ़त बनाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। विदर्भ को पहली पारी के आधार पर 128 रन की बढ़त मिली थी।

नागपुर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम, नागपुर में खेले जा रहे ईरानी कप मुकाबले में विदर्भ ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक रेस्ट ऑफ इंडिया पर 224 रन की बढ़त बनाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। विदर्भ को पहली पारी के आधार पर 128 रन की बढ़त मिली थी।

विदर्भ ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए हैं। पहली पारी में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे 15 रन बनाकर आउट हुए। अमन मोखडे ने 37 रन बनाए। स्टंप के समय ध्रुव शौरी 24 और दानिश मालेवार 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 32 रन की साझेदारी हो चुकी है।

इससे पहले रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 214 रन पर सिमट गई थी। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 52 रन की पारी खेली थी। दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिका। ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन दोनों के पास बड़ी पारी खेलकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में आने का मौका था, लेकिन दोनों फ्लॉप रहे। गायकवाड़ 9 और किशन 1 रन बनाकर आउट हुए।

विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने 4, हर्ष दूबे और पार्थ रेखडे ने 2-2 और अदित्य ठाकरे और दर्शन नालकंडे ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 342 रन बनाए थे। विदर्भ के लिए सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने 143 और यश राठौड़ ने 91 रन बनाए थे।

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए आकाश दीप और मानव सुथार ने 3-3, अंशुल कंबोज और गुरनुर ने 1-1 और सारांश जैन ने 2 विकेट लिए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2025 7:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story