पर्यावरण: उत्तर प्रदेश में बनेगा नया रिकॉर्ड, लगेंगे 37 करोड़ पौधे

उत्तर प्रदेश में बनेगा नया रिकॉर्ड, लगेंगे 37 करोड़ पौधे
'एक पेड़ मां के नाम 2.0' थीम पर उत्तर प्रदेश में बुधवार को 37 करोड़ पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में 'पौधरोपण महाभियान-2025' का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए नर्सरियों व अन्य स्थानों पर 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। सभी मंत्री जनपदों में रहकर पौधरोपण करेंगे।

लखनऊ, 9 जुलाई (आईएएनएस)। 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' थीम पर उत्तर प्रदेश में बुधवार को 37 करोड़ पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में 'पौधरोपण महाभियान-2025' का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए नर्सरियों व अन्य स्थानों पर 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। सभी मंत्री जनपदों में रहकर पौधरोपण करेंगे।

सरकारी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या व आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना भी विभागीय कार्यक्रम के तहत उक्त जनपदों में पौधरोपण करेंगे। मुख्यमंत्री यहां जनसंवाद भी करेंगे और कार्बन क्रेडिट के तहत सात किसानों को चेक भी प्रदान करेंगे।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ व ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री जनपदों में पहुंचकर 'एक पेड़ मां के नाम' लगाएंगे। इसके अलावा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री भी विभिन्न जनपदों में जाकर पौधरोपण कराएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगने वाले पौधरोपण महाअभियान-2024' (एक पेड़ मां के नाम) के लिए नामित अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव स्तर के अफसरों को नो़डल अधिकारी नामित किया गया है। सभी जनपदों के नोडल अधिकारियों ने मंगलवार को जनपदों में पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पौधरोपण महाअभियान विशेष 26 विभागों और 25 करोड़ नागरिकों की सहभागिता रहेगी। सभी 18 मंडलों में पौधरोपण होगा। सर्वाधिक लखनऊ मंडल में लगाएं जायेंगे। सभी विभागों के लिए लक्ष्य तय किए गए हैं।

वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग मिलकर 14 करोड़ से अधिक पौधे लगाएगा। पौधरोपण महाअभियान में जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी। अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, त्रिवेणी वन, गोपाल आदि वन की स्थापना होगी। सहजन भंडारा के तहत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासीय योजना व जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम के लाभार्थियों द्वारा सहजन के दो-दो पौधों का रोपण होगा। 13 प्रमुख नदियों समेत सभी नदियों के समीप कुल 21313.52 हेक्टेयर में 3,56,26,329 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग द्वारा सड़क किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगेंगे। एक्सप्रेसवे के किनारे 2.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

--आईएएनएस

विकेटी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2025 8:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story