- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वर्चस्व की लड़ाई में मित्रों ने ही...
Nagpur News: वर्चस्व की लड़ाई में मित्रों ने ही ले ली बदमाश की जान ,3 आरोपी गिरफ्तार

- आरोपी 11 तक पुलिस रिमांड पर
- शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी
Nagpur News वर्चस्व को लेकर एक बदमाश को बस्ती के िमत्रों ने मौत के घाट उतार दिया। ईंट, पत्थर और धारदार हथियार से हमलाकर बदमाश की हत्या कर दी गई। वारदात गोंडवाना चौक स्थित खदान परिसर में हुई। सदर थाने में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को िगरफ्तार िकया गया है। मंगलवार को अदालत मंे पेश कर उन्हें पुलिस की रिमांड मंे लिया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस वारदात से परिसर में गैंगवार भड़कने की आशंका है।
मृतक गोंडवाना चौक में आदिवासी नगर स्थित खदान निवासी अजय मुरलीधर गाते (31) है, जबकि आरोपी बस्ती के अखिलेश ज्ञानेश्वर कंगाली (24), अनूप उर्फ करण जय कनौजिया (20), समता नगर, मुकेश उर्फ अमन चैतु कनौजिया (19), राज नगर निवासी को िगरफ्तार िकया गया है। फरार करण यादव, उसका चचेरा भाई अमन यादव व अन्य की तलाश जारी है। अजय गाते अापराधिक प्रवृत्ति का था। उस पर शराब बिक्री व हत्या का मामला दर्ज है। उस समय अजय ने िमत्र का साथ देते हुए उसकी गर्लफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की मां की मदद से गर्लफ्रेंड के पिता की हत्या की थी। इस मामले में अजय सह आरोपी था। इस प्रकरण में फरार होने में आरोपी यादव बंधुओं ने अजय की मदद की थी। करण ने उसे बोखारा स्थित अपने घर में छिपाकर रखा था, क्योंकि उसके पहले यादव बंधुओं ने भी कामठी के एक कॉलेज में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। उस समय अजय ने यादव बंधुओं की मदद की थी।
जेल से छूटने पर केस में लगाए पैसे मांग रहे थे : इस तरह से उन्होंने अपने एहसानों का बदला चुकाया था, लेकिन जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद केस में लगाए गए पैसे आरोपी वापस मांग रहे थे। इसके अलावा भी उनमें लेन-देन हुआ था। इसे लेकर उनमें विवाद जारी था। अजय, यादव बंधुओं से उम्र में बड़ा होने के कारण वह उन पर रौब झाड़ता था। उन्हें चाय-पानी, खर्रा, सिगरेट आदि के काम करवाता था। काम नहीं करने पर उन्हें डराता-धमकाता था। यादव बंधु सोचते थे कि, उन्होंने दो-दो हत्याएं की हैं, उन्हें अजय से क्यों डरना चाहिए। अजय और यादव बंधु, दोनों परिसर में अपना वर्चस्व बनाने में लगे हुए थे।
Created On :   9 July 2025 2:46 PM IST