लोकसभा चुनाव 2024: भोपाल में लगातार हारती कांग्रेस का नौवीं बार नए चेहरे पर दांव

भोपाल में लगातार हारती कांग्रेस का नौवीं बार नए चेहरे पर दांव
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते नौ चुनाव से भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत दर्ज करती आ रही है। वहीं, कांग्रेस भाजपा के विजय अभियान को रोकने के लिए लगातार नए चेहरों पर दाव लगा रही है।

भोपाल 26 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते नौ चुनाव से भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत दर्ज करती आ रही है। वहीं, कांग्रेस भाजपा के विजय अभियान को रोकने के लिए लगातार नए चेहरों पर दाव लगा रही है।

बीते दो चुनाव की तरह इस बार भी नए चेहरे को राजधानी का नेतृत्व करने का मौका मिलना तय है क्योंकि दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस ने नए चेहरे पर दांव लगाया है।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इस सीट से भाजपा ने जहां आलोक शर्मा को मैदान में उतारा है, वही कांग्रेस की ओर से अरुण श्रीवास्तव मैदान में हैं। दोनों पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इनके बीच सीधी टक्कर तय है।

भोपाल संसदीय क्षेत्र के इतिहास पर गौर करें तो वर्ष 1991 से हुए आठ चुनावों के नतीजों से एक बात साफ हो जाती है कि इन सभी चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस लगातार नए चेहरों को सामने लाई, मगर उसके खाते में हार ही आई।

कांग्रेस ने 1991 से हुए चुनाव में नए चेहरे के तौर पर मंसूर अली खान पटौदी, कैलाश अग्निहोत्री, आरिफ बेग, सुरेश पचौरी, साजिद अली, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, पी.सी. शर्मा, दिग्विजय सिंह जैसे बड़े नेताओं को मैदान में उतारा और यह सभी पहली बार भोपाल से भाजपा के खिलाफ मुकाबला करने उतरे। सभी को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, भाजपा ने 2014 के बाद लगातार नए चेहरों को मौका दिया है। वर्ष 2014 में जहां आलोक संजर निर्वाचित हुए, वहीं 2019 में प्रज्ञा ठाकुर और अब पार्टी ने आलोक शर्मा को मैदान में उतारा है। भोपाल संसदीय क्षेत्र में अब तक 18 चुनाव बार हुए हैं जिनमें से कांग्रेस सात बार जीत दर्ज कर सकी है। शेष 11 मौकों पर भाजपा के उम्मीदवार के खाते में जीत आई ।यहां से सबसे ज्यादा चार बार सुशील चंद्र वर्मा निर्वाचित हुए हैं जबकि कैलाश जोशी दो बार चुने गये हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2024 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story