शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर महासभा आयोजित

शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर महासभा आयोजित
25 सितंबर की सुबह चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा उरुमुची में भव्य रूप से आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस महासभा में उपस्थित हुए।

बीजिंग, 25 सितंबर (आईएएनएस)। 25 सितंबर की सुबह चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा उरुमुची में भव्य रूप से आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस महासभा में उपस्थित हुए।

चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख वांग हुनिंग ने इसमें भाग लेकर भाषण दिया। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग के मंत्री और केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल के उप प्रमुख ली कानच्ये ने शिनच्यांग उइगुर स्वयात्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी, राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभी की स्थाई समिति, राज्य परिषद, चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति और केंद्रीय फौजी आयोग का बधाई पत्र सुनाया।

वांग हुनिंग ने अपने भाषण में कहा कि 70 वर्षों में पार्टी के नेतृत्व में शिनच्यांग की विभिन्न जातियों की जनता ने अपने भाग्य का मालिक बनकर समाजवादी क्रांति, निर्माण और सुधार व खुलेपन में निरंतर महान विजय पायी। शिनच्यांग ने पूरे देश के साथ गरीबी उन्मूलन की निर्णायक लड़ाई की जीत हासिल की और प्रारंभिक तौर पर सुखमय समाज का निमार्ण पूरा किया। शिनच्यांग की विभिन्न जातियों की एकता मजबूत होती जा रही है और चीनी राष्ट्र के समान समुदाय की चेतना लोगों के दिल में गहराई से जम गयी है। विभिन्न जातियों की जनता अनार के बीजों की तरह एकजुट होकर चीनी आधुनिकीकरण के रास्ते पर चल रही है।

उन्होंने कहा कि नये ऐतिहासिक बिंदु पर शिनच्यांग को नये युग में सीपीसी की शिनच्यांग पर शासन करने की रणनीति को संपूर्ण और सही रूप से लागू कर एक एकजुट, सामंजस्यपूर्ण, समृद्ध, अमीर, सभ्यतापूर्ण, प्रगतिशील, सुखमय, पारिस्थितिकी हितैषी आधुनिक समाजवादी शिनच्यांग के निर्माण के लिए कोशिश करनी चाहिए।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Sept 2025 6:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story