स्वास्थ्य/चिकित्सा: जरीन खान खुद को फिट रखने के लिए रोजाना करती हैं योग, जानें फायदे

जरीन खान खुद को फिट रखने के लिए रोजाना करती हैं योग, जानें फायदे
बॉलीवुड की अदाकारा जरीन खान बुधवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'वीर' से की थी। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनका ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ उनके शरीर का नहीं, बल्कि उनके मन और सोच का भी बदलाव था। पहले उन्हें अपने वजन और लुक्स को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर काम करना शुरू किया। इस सफर में योग ने उनकी काफी मदद की।

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की अदाकारा जरीन खान बुधवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'वीर' से की थी। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनका ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ उनके शरीर का नहीं, बल्कि उनके मन और सोच का भी बदलाव था। पहले उन्हें अपने वजन और लुक्स को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर काम करना शुरू किया। इस सफर में योग ने उनकी काफी मदद की।

उन्होंने योग करना शुरू किया, तो उन्हें अपने अंदर एक नई शांति और आत्मविश्वास महसूस होने लगा। योग के अलग-अलग आसनों ने उनके शरीर को ताकत दी, वहीं ध्यान और प्राणायाम ने उनके मन को शांत किया। जरीन अपने इंस्टाग्राम पर प्राणायाम और योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। आज हम उनके योग के वीडियो की बात करेंगे, साथ ही उस आसन से होने वाले फायदे भी बताएंगे।

जरीन ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह कई तरह के योगासन करती नजर आईं।

पहली तस्वीर में वह चक्रासन करती दिखीं। इस आसन को व्हील पोज भी कहा जाता है। यह शरीर को लचीला बनाता है, रीढ़ को मजबूत करता है, पाचन में मदद करता है और तनाव कम करता है।

दूसरी तस्वीर में वह धनुरासन करती नजर आईं। इस आसन को बो पोज के तौर पर भी जाना जाता है। इस आसन से न सिर्फ पेट और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि तनाव कम होता है। रीढ़ की हड्डी की मजबूती बढ़ती है और शरीर लचीला बनता है।

तीसरी तस्वीर में वह सूर्य नमस्कार कर रही हैं। इस योग को करने से मन को शांति मिलती है, ऊर्जा बढ़ती है, पाचन क्रिया में सुधार होता है समेत कई फायदे होते हैं।

अन्य तस्वीर में वह पार्श्व फलकासन करती भी नजर आईं। इस आसन से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। इससे माइग्रेन के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी दूर हो सकती है। एकाग्रता की शक्ति भी बढ़ती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2025 9:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story