10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, आईसीएसआईएल ने निकाली 75 हेल्पर/एमटीएस पदों पर भर्ती

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, आईसीएसआईएल ने निकाली 75 हेल्पर/एमटीएस पदों पर भर्ती
नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (डीसीसीडब्ल्यूएस), दिल्ली में चार महीने की अवधि के लिए हेल्पर/एमटीएस के कुल 75 पदों पर पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट आधारित आउटसोर्सिंग के जरिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (डीसीसीडब्ल्यूएस), दिल्ली में चार महीने की अवधि के लिए हेल्पर/एमटीएस के कुल 75 पदों पर पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट आधारित आउटसोर्सिंग के जरिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईसीएसआईएल की ओर से हेल्पर/एमटीएस के 75 पदों के लिए जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 जून के शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं। वे आईसीएसआईएल के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कैंडिडेट्स की उम्र, योग्यता, अनुभव आदि से जुड़े दस्तावेजों की जांच के आधार पर पैनल द्वारा की गई शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार/कौशल परीक्षण या लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडडेट्स की सैलरी 18,494 रुपए प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 590 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सफलतापूर्वक आवेदन रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही उनके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईसीएसआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Jun 2026 2:41 PM IST

Tags

Next Story