सपा सांसद राजीव राय ने नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों को दीं शुभकामनाएं
मऊ, 20 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने 21 जून को होने जा रही नीट परीक्षा को लेकर छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं मौजूदा समय में ऐसी कोई भी बात नहीं बोलना चाहता हूं, जिससे छात्रों के बीच अनावश्यक तनाव पैदा हो। मैं यही चाहता हूं कि वो अच्छे से परीक्षा दें और उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। जिस कमेटी ने बच्चों की नीट परीक्षा को लेकर फैसला किया है, उस कमेटी का मैं हिस्सा था। हम सभी लोगों ने यही सुनिश्चित किया है कि छात्रों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी संपन्न हो चुकी है।
इसके अलावा, उन्होंने समाजवादी पार्टी का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उनके मुताबिक एक व्यक्ति है, जो अपने आपको बहुत बड़ा अपराधी और सरगना बताता है। उसकी वजह से भाजपा का कोई भी नेता उसके साथ मंच साझा नहीं करता है। ऐसी स्थिति में उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। ऐसे लोगों के बारे में मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि वो शख्स जो मुझसे बड़ा था, देखा तो अपराधियों के कदमों में पड़ा था। मेरा कुल मिलाकर यही कहना है कि अपराधियों के राजनीति में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्हें मंच पर कोई मौका नहीं मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं घोषी की जनता से अपील करना चाहूंगा कि आप लोगों के साथ मंच साझा नहीं करें और न ही इन लोगों की राजनीतिक सभाओं में शामिल हों, जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं। ऐसे लोगों को राजनीति में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अगर किसी को जाना है, तो वो ठेका पट्टा वाले लोग ही जाएं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Jun 2026 3:01 PM IST












