पश्चिम बंगाल दिवस पर सियासत शुभंकर सरकार का आरोप, इतिहास मिटाने की कोशिश कर रही है भाजपा

पश्चिम बंगाल दिवस पर सियासत शुभंकर सरकार का आरोप, इतिहास मिटाने की कोशिश कर रही है भाजपा
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार भाजपा पर इतिहास को तबाह करने के आरोप लगाते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल दिवस नहीं है।

कोलकाता, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार भाजपा पर इतिहास को तबाह करने के आरोप लगाते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल दिवस नहीं है।

उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सच्चाई यह है कि उन दिनों मतदान प्रणाली हुआ करती थी। हिंदू महासभा की ओर से सिर्फ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मतदान किया था। ज्योति बसु और रतनलाल ब्राह्मण की ओर से दो मतदान प्राप्त हुए थे। 58 लोगों ने पश्चिम बंगाल के पक्ष में मतदान किया था।

इसके अलावा 21 लोग ऐसे थे, जो पश्चिम बंगाल के पक्ष में नहीं थे। ये लोग पाकिस्तान के पक्ष में थे। कुल मिलाकर यह सभी इतिहास को खत्म करना चाहते थे और अब मौजूदा परिस्थिति में ये लोग सिर्फ राजनीति करने पर आमादा हो रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी अब लोगों के बीच में झूठ परोसने का काम करती है। कायदे से पश्चिम बंगाल दिवस 15 अगस्त होना चाहिए, क्योंकि उसी दिन हमें अंग्रेजों से आजादी मिली थी। उसी दिन पूरे देश को आजादी मिली थी और साथ ही पश्चिम बंगाल को भी मान्यता मिली थी।

उनके मुताबिक, कुल मिलाकर अगर हम व्यावहारिक और सैद्धांतिक रूप से देखें तो पश्चिम बंगाल दिवस 15 अगस्त होना चाहिए और सांस्कृतिक रूप से भी हम लोग बंगाली नववर्ष 14 और 15 अप्रैल को मनाते हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि इस तरह से देखें तो भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए अलग-अलग तरह की अवधारणाएं स्थापित करके उसे जमीन पर उतारने का काम करती है, लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि उससे इसे किसी भी प्रकार का राजनीतिक फायदा होने वाला नहीं है।

उनके मुताबिक, भाजपा के लोग राजनीतिक फायदा प्राप्त करने के लिए अलग-अलग प्रकार का प्रोपेगेंडा प्रचारित करने की कोशिश कर रही है। बीजेपी पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच में गलत संदेश प्रचारित करने की कोशिश कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Jun 2026 4:22 PM IST

Tags

Next Story