12वीं पास युवाओं के लिए मौका बिहार के इस सिविल कोर्ट में अटेंडेंट पदों पर भर्ती, 21 जून आखिरी तारीख
पटना, 15 जून (आईएएनएस)। कोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। सिविल कोर्ट सिवान ने एक वर्ष की अवधि के लिए अटेंडेंट के कुल 10 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
सिविल कोर्ट की ओर से अटेंडेंट पोस्ट के लिए जारी 10 रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक के विरूद्ध कोई आपराधिक मामले किसी न्यायालय या थाने में लंबित नहीं होने चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन नियुक्ति समिति, सिवान के अनुसार विभागीय नियम के आधार पर होगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सिविल कोर्ट सिवान के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सिविल कोर्ट, सिवान के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे प्रभारी पदाधिकारी (प्रशासन), व्यवहार न्यायालय, सिवान पिन कोड- 841226 पते पर तय अंतिम तिथि तक डाक या अन्य माध्यम से पहुंचा दें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 Jun 2026 4:30 PM IST











