139वें कैंटोन मेले में खरीदारों की संख्या में वृद्धि, तीसरे चरण की तैयारी पूरी

139वें कैंटोन मेले में खरीदारों की संख्या में वृद्धि, तीसरे चरण की तैयारी पूरी
चीनी विदेश व्यापार केंद्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 27 अप्रैल को शाम 5 बजे तक 139वें कैंटोन मेले, जिसे चीन आयात-निर्यात मेला भी कहा जाता है, के पहले दो चरणों में 219 देशों और क्षेत्रों से लगभग 2 लाख 45 हजार खरीदारों और व्यापारियों ने भाग लिया। यह संख्या पिछले मेले की समान अवधि की तुलना में 2.2 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है।

बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश व्यापार केंद्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 27 अप्रैल को शाम 5 बजे तक 139वें कैंटोन मेले, जिसे चीन आयात-निर्यात मेला भी कहा जाता है, के पहले दो चरणों में 219 देशों और क्षेत्रों से लगभग 2 लाख 45 हजार खरीदारों और व्यापारियों ने भाग लिया। यह संख्या पिछले मेले की समान अवधि की तुलना में 2.2 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है।

इसके अलावा, विभिन्न देशों और क्षेत्रों की 140 उद्योग एवं वाणिज्य संस्थाओं ने प्रतिनिधिमंडल बनाकर इस मेले में हिस्सा लिया। अमेरिका, मैक्सिको, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान सहित कई प्रमुख देशों के कुल 344 अग्रणी उद्यमों ने भी इसमें भागीदारी की, जो पिछले मेले की समान अवधि की तुलना में 4.9 प्रतिशत अधिक है।

139वें कैंटोन मेले के दूसरे चरण की प्रदर्शनी मुख्य रूप से उच्च गुणवत्ता वाली गृह सजावट पर केंद्रित रही। इस चरण में कुल 5 लाख 15 हजार वर्गमीटर का प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल था, जिसमें 25 हजार स्टॉल लगाए गए।

अब मेले का तीसरा चरण 1 से 5 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस चरण में मुख्य रूप से खिलौनों, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं से संबंधित उत्पादों, टेक्सटाइल, स्टेशनरी तथा स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 10:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story