'15वीं पंचवर्षीय योजना' के लिए चीनी जन बैंक की सुधार और विकास योजना जारी
बीजिंग, 11 अगस्त (आईएएनएस)। 15वीं पंचवर्षीय योजना के लिए चीनी जन बैंक की सुधार और विकास योजना हाल में जारी की गई। इस योजना का मकसद मजबूत वित्तीय देश बनाने में तेजी लाना, केंद्रीय बैंक व्यवस्था को बेहतर बनाना और उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास में योगदान देना है।
योजना में वैज्ञानिक व विवेकपूर्ण मौद्रिक नीति ढांचा और व्यापक मैक्रो-प्रूडेंशियल प्रबंधन प्रणाली स्थापित करने को स्पष्ट किया गया। मौद्रिक और ऋण नीति के साधन के समग्र और संरचनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाएगा। विनिमय दर तय करने में बाजार की निर्णायक भूमिका निभाते हुए आरएमबी की विनिमय दर को मूल रूप से अनुकूल और संतुलन के स्तर पर स्थिर बनाए रखा जाएगा। वित्तीय स्थिरता की गारंटी प्रणाली का निर्माण मजबूत कर मुख्य क्षेत्रों में वित्तीय जोखिम का उचित निपटारा किया जाएगा।
योजना में कहा गया है कि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के अनुकूल विज्ञान और प्रौद्योगिकी वित्तीय प्रणाली स्थापित की जाएगी। हरित विकास और कम कार्बन वाले बदलाव में आर्थिक समर्थन की गुणवत्ता और दक्षता उन्नत की जाएगी। समावेशी वित्तीय प्रणाली और पेंशन वित्तीय प्रणाली में सुधार जारी रखा जाएगा। डिजिटल वित्त का विकास बढ़ाया जाएगा और खपत के प्रोत्साहन व विस्तार के लिए वित्तीय सहायता मजबूत की जाएगी।
योजना में यह भी कहा गया है कि खुले, समावेशी, जीवंत और लचीले आधुनिक वित्तीय बाजार का निर्माण बढ़ाया जाएगा। आरएमबी के अंतर्राष्ट्रीयकरण को आगे बढ़ाकर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, निवेश और वित्त पोषण में इसके उपयोग का विस्तार किया जाएगा। डिजिटल आरएमबी का विकास करने से क्रेडिट रिपोर्टिंग उद्योग का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 Aug 2026 11:10 PM IST












