कोलंबिया में भूकंप शी चिनफिंग ने कोलंबिया के राष्ट्रपति को शोक संदेश भेजा
बीजिंग, 11 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोलंबिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला को शोक संदेश भेजा।
शी चिनफिंग ने कहा कि कोलंबिया में आए शक्तिशाली भूकंप के बारे में जानकर हम स्तब्ध हैं, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से, मैं पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी शोक और उनके परिवारों तथा घायलों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला और कोलंबियाई सरकार के नेतृत्व में, कोलंबियाई लोग मिलकर इस आपदा से उबरेंगे और जल्द से जल्द अपने घरों का पुनर्निर्माण करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 Aug 2026 11:10 PM IST












