चीन वर्ष 2030 तक बुनियादी तौर पर कोयला उद्योग की आधुनिक प्रणाली स्थापित करेगा
बीजिंग, 11 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग और राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन ने हाल में कोयला उद्योग के विकास के लिए '15वीं पंचवर्षीय योजना' जारी की। इसमें वर्ष 2030 तक बुनियादी तौर पर कोयला उद्योग की आधुनिक प्रणाली स्थापित करने आदि मुख्य लक्ष्य प्रस्तुत किए गए।
बताया जाता है कि कोयला चीन का बुनियादी ऊर्जा स्रोत है। कोयला उद्योग की आधुनिक प्रणाली की स्थापना मजबूत ऊर्जा देश बनाने और नवीन ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने के लिए मजबूत समर्थन देगी।
14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन में कोयला विकास का खाका बेहतर बनाया गया। कोयले का उत्पादन 4.85 अरब टन तक पहुंच गया। कोयला उद्योग के ढांचे में सुधार आया।
15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि कोयला उद्योग के विकास के लिए बदलाव का अहम दौर है। कोयले की खपत उच्चतम स्तर पर पहुंचेगी। चीन कोयला विकास के स्थानिक लेआउट को बेहतर बनाएगा, कोयला उद्योग के ढांचे को बेहतर बनाने और उसे अपग्रेड करने की प्रक्रिया में तेजी लाएगा, कोयले के उत्पादन, आपूर्ति, भंडारण व बिक्री प्रणाली का विकास मजबूत करेगा, कोयला खदान का बुद्धिमान उन्नयन बढ़ाएगा, कोयला क्षेत्र में हरित और कम कार्बन वाला बदलाव तेज करेगा, कोयले के स्वच्छ व कुशल उपयोग मजबूत करेगा, कोयला उद्योग में तकनीकी नवाचार की क्षमता बढ़ाएगा, कोयला उत्पादन में सुरक्षा प्रबंधन मजबूत करेगा और उद्योग प्रशासन का आधुनिकीकरण स्तर उन्नत करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 Aug 2026 11:10 PM IST












