16 साल बाद रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस से अलग की अपनी राहें
नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस (एमआई) फ्रेंचाइजी से अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। वह एमआई से साल 2010 से जुड़े हुए थे।
रॉबिन ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कन्फर्म किया कि वह न केवल आईपीएल टीम, बल्कि आईएलटी20 फ्रेंचाइजी एमआई एमिरेट्स से भी अपना नाता तोड़ रहे हैं। हालांकि, रॉबिन साल 2022 से मुंबई इंडियंस के आईपीएल सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस साल उनके विदेशी सेटअप के साथ भी उनकी भूमिका खत्म हो गई।
रॉबिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ लिया है। हालांकि, मैं 2022 से उनके आईपीएल स्टाफ का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस साल से एमिरेट्स लीग में उनकी टीम के साथ भी नहीं रहूंगा। 2010 से मेरे इस शानदार सफर में सपोर्ट के लिए पूरे एमआई परिवार और फैंस का शुक्रिया। आने वाले सालों के लिए फ्रेंचाइजी को गुड लक।”
रॉबिन 2010 से एमआई के साथ हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के पांच आईपीएल खिताब और दो सीएलटी20 कैंपेन में अहम रोल निभाया था। उन्होंने 2023 में आईएलटी20 के पहले सीजन में एमआई एमिरेट्स के जनरल मैनेजर के तौर पर भी काम किया था। 2024 में उन्हें एमआई एमिरेट्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन सिंह ने भारत के लिए खेले 136 वनडे मुकाबलों में 5.75 की औसत से 2336 रन बनाए और 43.26 की औसत से 69 विकेट चटकाए। रिटायरमेंट के बाद रॉबिन ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा और उन्हें यहां भी काफी सफलता मिली। वह दुनिया भर में कई टी20 लीग सेटअप के अहम सदस्य रहे हैं। वह आईपीएल के पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) के कोच रहे थे, लेकिन उस सीजन टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 May 2026 11:06 AM IST












