मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अभिनेता सोन सूद ने मंगलवार को अपनी मां सरोज सूद की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया। अभिनेता ने बताया कि मां के जाने के बाद उनकी जिंदगी में कई तरह के बदलाव आए थे।

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सोन सूद ने मंगलवार को अपनी मां सरोज सूद की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया। अभिनेता ने बताया कि मां के जाने के बाद उनकी जिंदगी में कई तरह के बदलाव आए थे।

अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनकी मां के साथ कई पुरानी तस्वीरें शामिल हैं। अभिनेता ने लिखा, "आज मां को गुजरे 19 साल हो गए हैं। मां, आपके बिना जिंदगी कभी पहले जैसी नहीं रही। किसी दिन फिर मिलेंगे, बहुत बहुत याद आती है तुम्हारी।"

अभिनेता सोनू सूद की मां सरोज सूद पेशे से एक प्रोफेसर थीं और पंजाब के मोगा में रहती थीं। बताया जाता है कि सोनू सूद के करियर में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने ही सोनू को कठिन समय में प्रेरित किया और सही मार्गदर्शन दिया था।

उनका निधन वर्ष 2007 में हो गया था। सोनू सूद के गृह नगर मोगा (पंजाब) में उनकी मां के नाम पर एक सड़क का नाम 'प्रोफेसर सरोज सूद रोड' रखा गया है। बताया जाता है कि यह वही रास्ता था, जिससे होकर उनकी मां, रोजाना घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आती-जाती थीं।

अभिनेता की बात करें, तो वह पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। सोनू सूद को पिछली बार फिल्म 'फतेह' में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन सोनू सूद ने किया है और इसमें वे मुख्य भूमिका में भी हैं। इसके अलावा, फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, नसीरुद्दीन शाह, विजय राज, शिव ज्योति राजपूत और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार शामिल थे।

कहानी फतेह (सोनू सूद) नाम के एक पूर्व स्पेशल ऑप्स अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पंजाब के मोगा गांव में एक शांत जीवन बिता रहा होता है। जब उसकी मुंहबोली बहन (निम्रत) एक ऑनलाइन साइबर फ्रॉड और लोन ऐप के जाल में फंस जाती है, तो फतेह उस पूरे साइबर माफिया सिंडिकेट को खत्म करने के लिए दोबारा एक्शन में लौटता है। इसमें हैकर की भूमिका में जैकलीन फर्नांडिस उसका साथ देती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 9:26 AM IST

Tags

Next Story