दिल्ली में बाइक सवारों ने बदमाश मोनिश की गोली मारकर की हत्या

दिल्ली में बाइक सवारों ने बदमाश मोनिश की गोली मारकर की हत्या
दिल्ली के रनहौला थाने के विकास नगर इलाके में रविवार को एक बदमाश मोनिश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रनहौला थाने के विकास नगर इलाके में रविवार को एक बदमाश मोनिश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने पास रख लिया है, जिसमें आरोपी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वेस्ट जिला से रनहौला पुलिस को शाम करीब साढ़े पांच बजे जानकारी मिली थी। आरोपियों की पहचान हो गई है, जिनको पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, विकास नगर निवासी मोनिश परिवार के साथ रहता था। उसके खिलाफ दस मामले दर्ज थे, जिसमें वसूली, लूट, चोरी आदि हैं। वह रनहौला पुलिस का घोषित बदमाश था। जब वह प्रधान चौक के पास किसी से मिलने आया था, उसी वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उसको कई गोलियां मारी, जिसके बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए थे। उसको तुरंत नजदीक के माता चनन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनके ठिकानों पर छापेमारी कर उनको पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मोनिश की हत्या करने का आरोप जिन बाइक सवार हमलावरों पर है उनके ऊपर भी पहले के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जिनकी जांच कर रही है।

इससे पहले दिल्ली से सटे गाजियाबाद के धुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में पति, ससुर और सास ने मिलकर बहू की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इन लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों और खाना बनाने को लेकर रोजाना झगड़े होते थे। तीनों ने मिलकर बहू के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए और मारपीट कर जान से मार दिया।

अलीगढ़ जिले के जलालपुर गांव (थाना पिसावा) के रहने वाले राहुल राठी ने मधुबन बापूधाम थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन रेनू की हत्या उसके पति अरुण कुमार, ससुर विनोद कुमार और सास रोहताशी ने मिलकर की है। तीनों ने लोहे की रॉड से मारपीट कर जान से मार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 9:47 AM IST

Tags

Next Story