19 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, पंडित शिप्रा सचदेव ने बताया कलश स्थापना का सही समय और तरीका

19 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, पंडित शिप्रा सचदेव ने बताया कलश स्थापना का सही समय और तरीका
हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान माता के नौ रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्र 19 तारीख से शुरू हो रहे हैं और इसी दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ हो रहा है। इसलिए भी यह दिन बेहद खास है। प्रयागराज से पंडित शिप्रा सचदेव ने इसको लेकर आईएएनएस से खास बातचीत की है।

प्रयागराज, 18 मार्च (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान माता के नौ रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्र 19 तारीख से शुरू हो रहे हैं और इसी दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ हो रहा है। इसलिए भी यह दिन बेहद खास है। प्रयागराज से पंडित शिप्रा सचदेव ने इसको लेकर आईएएनएस से खास बातचीत की है।

पंडित शिप्रा सचदेव ने बताया कि कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 6:50 बजे से 7:52 बजे तक है। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त 12:05 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा। इस बार सिर्फ यही दो मुहूर्त हैं, इसलिए अगर आप कलश स्थापना करना चाहते हैं तो इन समयों में ही करना सबसे अच्छा रहेगा। कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है, इसलिए इसे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि माता रानी इस बार पालकी में सवार होकर आ रही हैं। आप जब कलश स्थापना करेंगे, तो इसमें आपकी श्रद्धा, भक्ति और मनवांछित इच्छा शामिल होनी चाहिए। स्थापना के समय नौ लौंग ले सकते हैं, उन्हें कलावे में बांधकर माला बना लीजिए और माता के गले में पहले दिन अर्पित कीजिए। इससे मां का संपूर्ण और अच्छा आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

पंडित शिप्रा ने कहा कि कलश के लिए आप सोने, चांदी या किसी भी धातु का कलश ले सकते हैं, लेकिन सबसे शुभ माना जाता है मिट्टी का कलश। इसमें सबसे पहले जल भरिए, थोड़ा सा गंगाजल, हल्दी का एक गाठ, सुपारी, दो लौंग और दो इलायची डालिए। साथ में एक सिक्का, थोड़ा सा अक्षत और फूल भी डाल सकते हैं। इसके बाद आप पांच या सात आम के पत्ते या अशोक के पत्ते रख सकते हैं।

इसके बाद कलश के ऊपर एक दियली रखिए और उसमें चावल भरिए। फिर नारियल को लाल कपड़े में अच्छे से बांधकर कलश के ऊपर रखें। इस पूरी प्रक्रिया के बाद कलश को माता के चरणों में समर्पित करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 12:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story