2025 तक चीन में गैर-पारंपरिक जल उपयोग 25 अरब घन मीटर से अधिक पहुंचा

2025 तक चीन में गैर-पारंपरिक जल उपयोग 25 अरब घन मीटर से अधिक पहुंचा
34वां 'विश्व जल दिवस' रविवार को मनाया गया। इसके साथ 39वां 'चीन जल सप्ताह' भी शुरू हो गया। 'जल संरक्षण चीन यात्रा : हफेई, आनह्वेई' विषय पर आधारित प्रचार कार्यक्रम में यह जानकारी मिली कि 2025 में चीन में गैर-पारंपरिक जल उपयोग 25 अरब घन मीटर से अधिक हो गया है।

बीजिंग, 22 मार्च (आईएएनएस)। 34वां 'विश्व जल दिवस' रविवार को मनाया गया। इसके साथ 39वां 'चीन जल सप्ताह' भी शुरू हो गया। 'जल संरक्षण चीन यात्रा : हफेई, आनह्वेई' विषय पर आधारित प्रचार कार्यक्रम में यह जानकारी मिली कि 2025 में चीन में गैर-पारंपरिक जल उपयोग 25 अरब घन मीटर से अधिक हो गया है।

गैर-पारंपरिक जल स्रोतों से तात्पर्य पुनर्चक्रित जल, वर्षा जल, समुद्री जल और विलवणीकृत समुद्री जल, खान (कुएं) का जल, खारा जल आदि से है, जिनका उपयोग उपचार के बाद किया जा सकता है या कुछ शर्तों के तहत सीधे उपयोग किया जा सकता है।

गैर-पारंपरिक जल स्रोतों का विकास और उपयोग जल आपूर्ति बढ़ाने, सीवेज निर्वहन को कम करने, जल संसाधन आवंटन प्रणाली को अनुकूलित करने और जल संसाधन उपयोग दक्षता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए एक अंतर्निहित आवश्यकता है।

गैर-पारंपरिक जल उपयोग को उदाहरण के तौर पर लेते हुए, चीन ने हाल के वर्षों में कृषि जल संरक्षण और दक्षता सुधार, औद्योगिक जल संरक्षण और उत्सर्जन में कमी, और शहरी जल संरक्षण और हानि में कमी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं।

इन उपलब्धियों के पीछे नए युग में जल संरक्षण प्रयासों की निरंतर प्रगति निहित है। चीन के आधुनिकीकरण के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जल संरक्षण एक रणनीतिक विकल्प बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story