2026 के पहले 7 महीनों में चीन के मुख्य औद्योगिक उद्यमों के मुनाफे में 17.6 प्रतिशत वृद्धि

2026 के पहले 7 महीनों में चीन के मुख्य औद्योगिक उद्यमों के मुनाफे में 17.6 प्रतिशत वृद्धि
चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, इस साल के पहले 7 महीने में निर्धारित पैमाने के ऊपर वाले उद्यमों (सालाना मुख्य कारोबार आय 2 करोड़ युआन या इससे अधिक) का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से 17.6 प्रतिशत बढ़ा।

बीजिंग, 31 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, इस साल के पहले 7 महीने में निर्धारित पैमाने के ऊपर वाले उद्यमों (सालाना मुख्य कारोबार आय 2 करोड़ युआन या इससे अधिक) का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से 17.6 प्रतिशत बढ़ा।

इस जुलाई में निर्धारित पैमाने के ऊपर वाले उद्यमों का मुनाफा पिछले साल की जुलाई से 11.2 प्रतिशत अधिक था।

उल्लेखनीय बात है कि इलेक्ट्रॉनिक संबंधी व्यवसायों के मुनाफे में तेज वृद्धि दर्ज हुई। इस साल के पहले सात महीने में इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि के 1.1 गुने से अधिक था, जिसमें कंप्यूटिंग चिप्स और मेमोरी चिप्स समेत एकीकृत परिपथ व्यवसाय का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से 18.5 गुना बढ़ा।

इसके अलावा उच्च तकनीक वाले विनिर्माण उद्योग की नेतृत्वकारी भूमिका स्पष्ट रूप से नजर आई है। इस साल के पहले 7 महीने में विनिर्माण उद्योग व्यवसाय चेन और मूल्य चेन के मध्यम व ऊंचे स्तर पर निरंतर परिवर्तित हो रहा है। निर्धारित पैमाने के ऊपर होने वाले हाई टेक विनिर्माण का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से 50.1 प्रतिशत से अधिक था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Aug 2026 9:53 PM IST

Tags

Next Story