31 मार्च का पंचांग त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग  त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल
सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व है। इसके पांच अंगों के आधार पर ही दिन की शुरुआत शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। 31 मार्च 2026 को मंगलवार का दिन है। इस दिन त्रयोदशी तिथि रहेगी और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है।

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व है। इसके पांच अंगों के आधार पर ही दिन की शुरुआत शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। 31 मार्च 2026 को मंगलवार का दिन है। इस दिन त्रयोदशी तिथि रहेगी और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है।

दृक पंचांग के अनुसार इस दिन कई महत्वपूर्ण योग और मुहूर्त बन रहे हैं, जिनका सही समय जानकर आप शुभ कामों की योजना बना सकते हैं। मंगलवार को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 38 मिनट पर होगा। तिथि शुक्ल त्रयोदशी सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक, इसके बाद शुक्ल चतुर्दशी रहेगी। उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन त्रयोदशी तिथि रहेगी। नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी रहेगी। योग गण्ड शाम 3 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। करण तैतिल सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

31 मार्च को रवि योग और अमृत काल के कारण शुभ कार्यों के लिए अच्छा समय रहेगा। अभिजित मुहूर्त में कोई भी महत्वपूर्ण काम शुरू किया जा सकता है। वहीं राहुकाल में नया काम शुरू करने या यात्रा से बचना चाहिए।

मंगलवार को शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 37 मिनट से 7 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 8 बजकर 48 मिनट से 10 बजकर 26 मिनट तक और रवि योग सुबह 6 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक फिर शाम 8 बजकर 16 मिनट से अगले दिन 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 5 मिनट तक, यमगंड सुबह 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 52 मिनट तक और गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक और दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 9:31 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story