अनिल कपूर ने सोनम के मां बनने पर बयां की दिल की बात, बोले-'नाना का दिल खुशियों से भर गया'

अनिल कपूर ने सोनम के मां बनने पर बयां की दिल की बात, बोले-नाना का दिल खुशियों से भर गया
अभिनेता अनिल कपूर की मानो पांचों ऊंगली घी में हैं। अभी कुछ समय से हालिया रिलीज फिल्म 'सूबेदार' में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर सुर्खियां बटोर ही रहे थे कि शनिवार को उनके घर में खुशियों का एक और मौका आ गया।

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर की मानो पांचों ऊंगली घी में हैं। अभी कुछ समय से हालिया रिलीज फिल्म 'सूबेदार' में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर सुर्खियां बटोर ही रहे थे कि शनिवार को उनके घर में खुशियों का एक और मौका आ गया।

दरअसल, अभिनेता की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने रविवार को दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इस खुशखबरी से अनिल कपूर और कपूर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभिनेता ने अपनी खुशी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की।

अभिनेता ने अपनी पोस्ट में नोट लिखकर भावनाएं व्यक्त कीं। अनिल कपूर ने लिखा, "और इसी के साथ मेरा दिल और भी ज्यादा खुशियों से भर गया है। दुनिया में आपका स्वागत है, मेरे छोटे मेहमान। आप पहले से ही बहुत सारे प्यार के पात्र हैं। वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो… और मुझे पता है कि तुम शानदार रहोगे।"

अनिल ने आगे लिखा, "धन्यवाद, सोनम और आनंद…नाना का दिल खुशियों से भर गया है। प्यारे बच्चे, दुनिया में आपका स्वागत है। आपका जीवन हमेशा प्यार और खुशी से भरा रहे।"

पोस्ट शेयर करने के बाद अनिल के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री सोनम कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

निर्देशक अभिराज, तारा शर्मा और मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने कमेंट सेक्शन में बधाई हो लिखते हुए प्रतिक्रिया दी।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने 29 मार्च को मुंबई में बेटे को जन्म दिया था और रविवार को अभिनेत्री के पति आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।

सोनम और आनंद आहूजा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में अपने रिलेशनशिप की घोषणा की थी व साल 2018 में शादी की थी और 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया था। अब तीन साल बाद कपल फिर से माता-पिता बन गए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 11:11 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story