दिल्ली पुलिस ने लूट की कोशिश कर रहे दो नाबालिग हिरासत में, एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने लूट की कोशिश कर रहे दो नाबालिग हिरासत में, एक गिरफ्तार
दिल्ली के दक्षिण जिले में एक राहगीर को लूटने की कोशिश कर रहे दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है जबकि एक बदमाश को महरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के दक्षिण जिले में एक राहगीर को लूटने की कोशिश कर रहे दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है जबकि एक बदमाश को महरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

डीसीपी अनंत मित्तल के मुताबिक 27 मार्च की सुबह 6:00 बजे छतरपुर स्थित हनुमान मंदिर के गेट नंबर 8 पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहे हैं और उनसे पैसे मांग रहे हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मार्कंडेय मंडपम के पास पहुंची और आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे, उन्होंने चाकू दिखाया और लूटने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी नदीम (30) निवासी मंडी को गिरफ्तार किया है जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। इनके कब्जे से चाकू, 100 रुपये और अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की अब तक किसी भी अपराध में संलिप्तता नहीं पाई गई है। ये पहली बार लूटने की कोशिश कर रहे थे।

इसके पहले 29 मार्च को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पेशे से माली विजेंद्र सिंह ने तहरीर दी थी कि उन्होंने बाजार से आने के बाद अपने घर में फोन रखे थे, लेकिन एक घंटे बाद उनके घर से ही दो मोबाइल फोन चोरी हो गए।

पुलिस ने चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर केस की जांच शुरू की। जांच के दौरान फोन बंद निकला। इसके बाद गाजीपुर थाने के एसएचओ और एसीपी मधु विहार के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के 25 से 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार चोरों की आपराधिक इतिहास भी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 11:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story