विवियन डीसेना फिर बने पिता, बोले- 'इस बार राजकुमार का जन्म हुआ है'

विवियन डीसेना फिर बने पिता, बोले- इस बार राजकुमार का जन्म हुआ है
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विवियन डीसेना अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बीच सोमवार को विवियन डीसेना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक बड़ी खुशखबरी साझा की। दरअसल, उन्होंने पोस्ट में पिता बनने की खबर दी।

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विवियन डीसेना अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बीच सोमवार को विवियन डीसेना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक बड़ी खुशखबरी साझा की। दरअसल, उन्होंने पोस्ट में पिता बनने की खबर दी।

विवियन डीसेना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''थोड़ा समय के लिए मैं लोगों की नजरों से दूर रहा… लेकिन बेवजह नहीं। कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन्हें पहले जीया जाता है, बताया बाद में जाता है। मेरी खामोशी ही बहुत कुछ कह रही थी… मेरा परिवार अब और बड़ा हो गया है… और इस बार… एक राजकुमार का जन्म हुआ है।''

उनके इस पोस्ट पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

एक यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड! बहुत-बहुत बधाई विवियन, पापा बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं!'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत शानदार खबर! आपके लिए बहुत खुश हैं, भगवान आपके बेटे को लंबी उम्र दे।'

अन्य यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा, 'आप एक बेहतरीन पिता बनेंगे, ढेर सारी बधाई', 'राजा को मिल गया उसका राजकुमार.. बधाई हो!', 'भगवान आपके छोटे राजकुमार को हमेशा खुश रखे', 'आपकी फैमिली को ढेर सारी खुशियां मिलें, मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं', और 'बहुत ही प्यारी खबर, दिल से बधाई और आशीर्वाद'...।

अगर विवियन डीसेना की निजी जिंदगी की बात करें, तो उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर नूरन अली से शादी की, जो मिस्र की रहने वाली हैं और पेशे से पत्रकार रह चुकी हैं। दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा। बाद में उन्होंने मिस्र में बेहद सादगी से शादी कर ली। शादी के बाद कपल ने बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने लायन विवियन डीसेना रखा।

बता दें कि विवियन की पहली शादी वाहबीज के साथ 2013 में हुई थी, लेकिन दोनों 2016 में अलग हो गए और 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2022 में नूरन अली से शादी की थी। पहली शादी से उन्हें दो बेटियां हैं।

विवियन हमेशा से अपनी फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं। उनकी पत्नी नूरन भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 11:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story