8 शहरों वाली लंबी फ्लाइट भी तुम्हारे साथ एडवेंचर है, सबा को ऋतिक ने किया बर्थडे विश

8 शहरों वाली लंबी फ्लाइट भी तुम्हारे साथ एडवेंचर है, सबा को ऋतिक ने किया बर्थडे विश
अभिनेता ऋतिक रोशन ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सबा आजाद को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता का कहना है कि जब वह सबा के साथ होते हैं, तो सबसे लंबा सफर भी एक खास एडवेंचर बन जाता है।

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सबा आजाद को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता का कहना है कि जब वह सबा के साथ होते हैं, तो सबसे लंबा सफर भी एक खास एडवेंचर बन जाता है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर सबा के साथ यादगार पलों की झलक शेयर की, जिसमें सबा की कुछ कैंडिड तस्वीरें और ऋतिक के साथ बिताए उनके कुछ खास पलों की झलक शामिल है। एक तस्वीर में दोनों को एक साथ आइसक्रीम का मजा लेते हुए देखा गया। आखिरी तस्वीर में सबा ऋतिक के बेटों ह्रेहान और हृदान के साथ खुशी-खुशी पोज देती नजर आईं।

अपनी इस पोस्ट के जरिए ऋतिक ने सबा के साथ सफर करने की तुलना डायरेक्ट फ्लाइट के बजाय कई स्टॉप वाली फ्लाइट चुनने से की। उन्होंने कहा कि अगर इसका मतलब उनके साथ होना है, तो वह हर बार खुशी-खुशी लंबा रास्ता चुनेंगे।

अभिनेता ने बताया कि सबा के साथ हर आम पल, इंतजार और अनपेक्षित मोड़ एक एडवेंचर बन जाता है। ऋतिक रोशन ने लिखा, "किसी ने मुझसे तुम्हारे बारे में पूछा। मैंने कहा कि मैं तुम्हारे बारे में बात नहीं करना चाहता, क्योंकि यह बहुत कीमती है। उसने जिद की और मैंने कहा, 'अच्छा, ऐसा सोचो? मान लो मुंबई से किसी दूर की जगह जाने के लिए 2 फ्लाइट के ऑप्शन हैं, एक डायरेक्ट फ्लाइट है। आसान और सुविधाजनक और दूसरी फ्लाइट 8 अलग-अलग शहरों से होकर जाती है, हर स्टॉप पर घंटों का ट्रांजिट टाइम है और कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने की संभावना भी है। अगर वो सबा के साथ हो तो, मैं जानबूझकर हर बार दूसरा ऑप्शन चुनूंगा क्योंकि तुम्हारे साथ, हर आम पल, इंतजार, अनपेक्षित मोड़ एक एडवेंचर भरा हो जाता है। चलो एडवेंचर करते हैं मेरी बर्थडे गर्ल। एक साथ लंबे लेओवर की पूरी जिंदगी के नाम। आई लव यू, हैप्पी बर्थडे।"

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की डेटिंग की खबरें कथित तौर पर 2021 के आखिर या 2022 की शुरुआत में शुरू हुईं, जब दोनों सोशल मीडिया पर जुड़े। उनकी बातचीत तब शुरू हुई जब ऋतिक ने एक्स पर सबा के एक वीडियो की तारीफ की, जिसके बाद दोनों ने डायरेक्ट मैसेज पर बात की और बाद में एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले। इस कपल ने पहली बार मई 2022 में साथ में पब्लिक अपीयरेंस दी थी, जब वे फिल्ममेकर करण जौहर के 50वें जन्मदिन के जश्न में हाथों में हाथ डाले पहुंचे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story