अर्शदीप के नाम टी20 में एक और बड़ी उपलब्धि, खास रिकॉर्ड में की टिम साउदी की बराबरी

अर्शदीप के नाम टी20 में एक और बड़ी उपलब्धि, खास रिकॉर्ड में की टिम साउदी की बराबरी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फिन एलन को आउट करने के साथ ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खास मुकाम हासिल कर लिया है।

हैमिल्टन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फिन एलन को आउट करने के साथ ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खास मुकाम हासिल कर लिया है।

अर्शदीप टी20 क्रिकेट में एक से 6 ओवर के बीच यानी पावरप्ले में (फुल मेंबर देशों के खिलाफ) सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर वन बन गए हैं। उन्होंने फिन एलन को आउट करने के साथ ही पावरप्ले में अपना 65वां टी20 विकेट हासिल किया और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी के रिकॉर्ड की बराबरी की। साउदी के नाम भी पावरप्ले में 65 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में ब्लेसिंग मुजारबानी 62 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। न्यूजीलैंड को तेज गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। एडम मिल्ने ने दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा (1) को आउट किया और फिर चौथे ओवर में संजू सैमसन (4) को भी पवेलियन भेजा। शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 93 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

ईशान किशन बेहतरीन फॉर्म में नजर आए और 32 गेंदों पर 61 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए 50 रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा 6 रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार बने।

हालांकि, नमन धीर ने 23 गेंदों में 33 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। नीतीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार 6 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा, नाथन स्मिथ और ब्लेक टिकनर ने भी 2-2 विकेट हासिल किए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story