8वीं पास के लिए शानदार मौका कोचीन शिपयार्ड में रिगर के 40 पदों पर भर्ती शुरू, 30 मई तक करें आवेदन

8वीं पास के लिए शानदार मौका कोचीन शिपयार्ड में रिगर के 40 पदों पर भर्ती शुरू, 30 मई तक करें आवेदन
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने दो वर्षीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एटीएस) के तहत रिगर (मेकेनिक) के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिनमें अनारक्षित (यूआ) के 16, ओबीसी के 13, एससी के 7, और ईडब्ल्यूएस के 4 पद शामिल हैं।

तिरुवनंतपुरम, 7 मई (आईएएनएस)। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने दो वर्षीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एटीएस) के तहत रिगर (मेकेनिक) के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिनमें अनारक्षित (यूआ) के 16, ओबीसी के 13, एससी के 7, और ईडब्ल्यूएस के 4 पद शामिल हैं।

सीएसएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कैंडिडेट्स ध्यान दें, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा धारक या इस प्रकार की अन्य उच्च योग्यता रखने वाले व्यक्ति आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, शारीरिक परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रथम वर्ष 11,000 रुपए और दूसरे वर्ष 12,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

वहीं, 2 वर्षों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संविदा आधार पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रथम वर्ष 22,100 रुपए और अतिरिक्त कार्य घंटों के लिए मुआवजा के तौर पर 5,530 रुपए प्रति माह, द्वितीय वर्ष की सैलरी 22,800 रुपए और अतिरिक्त कार्य घंटों के लिए मुआवजा 5,700 रुपए प्रति माह, और तृतीय वर्ष की सैलरी 23,400 रुपए के साथ अतिरिक्त कार्य घंटों के लिए मुआवजा के तौर पर 5,850 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 8:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story