'अर्जुन रेड्डी' के 9 साल पूरे, शालिनी पांडे ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अर्जुन रेड्डी के 9 साल पूरे, शालिनी पांडे ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अभिनेत्री शालिनी पांडे की लोकप्रिय तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म अर्जुन रेड्डी ने अपनी रिलीज के 9 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री शालिनी पांडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री शालिनी पांडे की लोकप्रिय तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म अर्जुन रेड्डी ने अपनी रिलीज के 9 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री शालिनी पांडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर शेयर की, जिसमें शालिनी पांडे के साथ अभिनेता विजय देवरकोंडा नजर आ रहे हैं। शालिनी ने लिखा, "25-08-2017। यही वो शुरुआत थी, यहीं से सब शुरु हुआ था। इतना प्यार देने के लिए, हमें इतना प्यार देने के लिए और प्रीति को हमेशा के लिए अपना हिस्सा बनाने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। मेरी पहली फिल्म, मेरे दिल का एक टुकड़ा, आप सभी को ढेर सारा प्यार।"

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय देवरकोंडा (अर्जुन रेड्डी) और शालिनी पांडे (प्रीति शेट्टी) मुख्य भूमिका में थे। यह शालिनी पांडे की पहली थी, जिसमें उन्होंने डॉक्टर प्रीति शेट्टी का किरदार निभाया था।

फिल्म अर्जुन रेड्डी शालिनी पांडे और विजय देवरकोंडा दोनों के करियर के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक मोड़ साबित हुई थी, जिसने दोनों स्टार को रातों रात स्टार बना दिया था।

फिल्म में अभिनेता विजय देवरकोंडा ने एक गुस्सैल और आत्म-विनाशकारी सर्जन अर्जुन रेड्डी का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म की सफलता के बाद उनका स्टार स्टेटस पूरी तरह बदल गया और उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली।

अर्जुन रेड्डी देशमुख (विजय देवरकोंडा) एक प्रतिभाशाली लेकिन बेहद गुस्सैल सर्जन होता है, जिसे कॉलेज में अपनी जूनियर प्रीति शेट्टी (शालिनी पांडे) से प्यार हो जाता है। हालांकि, प्रीति के पिता जातिगत कारणों से उनके रिश्ते को अस्वीकार कर देते हैं और प्रीति की शादी किसी और से तय कर देते हैं। इस सदमे के बाद अर्जुन शराब और ड्रग्स की लत में डूबकर खुद को बर्बाद करने के रास्ते पर चल पड़ता है। अंत में कई उतार-चढ़ाव और अपनी गलतियों का अहसास होने के बाद, कहानी में दोनों का मिलन होता है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए दुनिया भर में काफी कमाई की थी। 'कबीर सिंह' नाम से बनाया गया, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के कच्चे और आक्रामक अंदाज को काफी सराहा गया, हालांकि इसके हिंसक और गुस्सैल स्वभाव वाले चरित्र को लेकर समाज में काफी बहस भी हुई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2026 3:30 PM IST

Tags

Next Story