आदिल रशीद के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने दूसरे गेंदबाज

आदिल रशीद के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने दूसरे गेंदबाज
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 125 रनों से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम की यादगार जीत में आदिल रशीद ने भी गेंद से अहम भूमिका निभाई और दो विकेट चटकाए। रशीद ने इस मुकाबले में बड़ी उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया है।

नॉर्टिंघम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 125 रनों से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम की यादगार जीत में आदिल रशीद ने भी गेंद से अहम भूमिका निभाई और दो विकेट चटकाए। रशीद ने इस मुकाबले में बड़ी उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया है।

आदिल रशीद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने तीसरे टी20 में 2 विकेट लेने के साथ ही न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ दिया है। रशीद टी20 इंटरनेशनल में 166 विकेट चटका चुके हैं, जबकि सोढ़ी ने 165 विकेट निकाले हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान का नाम है, जो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 193 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 164 विकेट के साथ न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी तीसरे और श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा 161 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। फिल साल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 21 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में सैम करन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों में 41 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।

हालांकि, इसके जवाब में भारत की पूरी टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोश टंग ने 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 29 रन देकर 3 विकेट निकाले। वहीं, आदिल रशीद ने 14 रन खर्च करके 2 विकेट झटके। भारत को रनों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2026 7:55 AM IST

Tags

Next Story