'आपके शब्द मुझे और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं', पीएम मोदी से मिली तारीफ पर बोलीं पीवी सिंधु

आपके शब्द मुझे और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं, पीएम मोदी से मिली तारीफ पर बोलीं पीवी सिंधु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में जापान ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु की जमकर प्रशंसा की। पीएम मोदी से मिली तारीफ से पीवी सिंधु गदगद नजर आईं। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए उनके शब्दों को अपने लिए कड़ी मेहनत करने की प्ररेणा बताया।

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में जापान ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु की जमकर प्रशंसा की। पीएम मोदी से मिली तारीफ से पीवी सिंधु गदगद नजर आईं। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए उनके शब्दों को अपने लिए कड़ी मेहनत करने की प्ररेणा बताया।

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सर, आपकी शुभकामनाओं और हौसला बढ़ाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। 'मन की बात' में आपका मेरा जिक्र करना सचमुच मेरे लिए सम्मान की बात है। आपके शब्द मुझे और ज्यादा मेहनत करने, बेहतरीन काम करने और भारत का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं। आपके लगातार सहयोग और आशीर्वाद के लिए मैं आपकी आभारी हूं।"

पीएम मोदी ने मन की बात में सिंधु का जिक्र करते हुए उन्हें जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंधु की इस उपलब्धि पर देश को गर्व है। जापान ओपन के खिताबी मुकाबले में सिंधु का प्रदर्शन लाजवाब रहा। उन्होंने अकाने यामागुची को एकतरफा मुकाबले में 21-17, 21-17 से हराते हुए पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट की शुरुआत में संघर्ष करती नजर आईं सिंधु ने फाइनल में अपने शानदार खेल के बूते यामागुची को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया था।

पिछले दो साल में यह सिंधु का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब भी रहा। इससे पहले सिंधु ने अपना आखिरी बीडब्ल्यूएफ खिताब दिसंबर 2024 में सैयद मोदी टूर्नामेंट के रूप में जीता था। हालांकि, सिंधु को जापान ओपन में किस्मत का भी अच्छा साथ मिला। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने विश्व की नंबर 5 खिलाड़ी हान यू को मात दी। वहीं, क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल में विपक्षी खिलाड़ी के चोटिल होने की वजह से सिंधु को सेमीफाइनल और फाइनल का आसानी से टिकट मिल गया। जापान ओपन का खिताब जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए भी सिंधु को बधाई दी थी। उन्होंने सिंधु की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 July 2026 2:32 PM IST

Tags

Next Story